विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 10:46 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। फिलहाल कोहली के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 13 जून से शुरू होगी।

कोहली को यह चोट IPL 2026 के फाइनल के दौरान लगी थी, जब उन्होंने RCB को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 156 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की थी और टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। इस अनुभवी बल्लेबाज ने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए जिसकी बदौलत RCB ने अहमदाबाद में 5 विकेट से खिताबी जीत हासिल की। ​​मैच के आखिरी पलों में कोहली को दौड़ते समय थोड़ी परेशानी हो रही थी, लेकिन फिर भी उन्होंने शानदार अंदाज में मैच को फिनिश किया। कोहली ने 16 मैचों में कुल 675 रन बनाए जिसमें उनका औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.85 रहा।  

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज शेड्यूल 

पहला वनडे - 13 जून, धर्मशाला 
दूसरा वनडे - 17 जून, लखनऊ 
तीसरा वनडे - 20 जून, चेन्नई

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम : 

शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News