ट्वंटी-20 क्रिकेट में विराट कोहली के 9 हजार रन पूरे, ओवरऑल 7वें प्लेयर बने

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 10:37 PM (IST)

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेले गए मैच में जैसे ही 10 रन का आंकड़ा पार किया वह ट्वंटी-20 क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। कोहली इसीके साथ ओवरऑल क्रिकेटरों की सूची में सातवें स्थान पर आ गए हैं। कोहली के सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने 9000 रन बनाने के लिए दूसरी सबसे कम पारियां खेली हैं। कोहली ने यह रिकॉर्ड 270 पारियां में बनाया जबकि क्रिस गेल 249 पारियों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। देखें कोहली द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड-

ट्वंटी-20 में सर्वोत्तम रनों का रिकॉर्ड


13296 क्रिस गेल
10370 कैरोन पोलार्ड
9926 शोएब मलिक
9922 ब्रैंडन मैकुलम
9451 डेविड वार्नर
9148 एरोन फिंच
9000 विराट कोहली  *

9000 ट्वंटी-20 रन के लिए खेली गई पारियां
249 - क्रिस गेल
270 - विराट कोहली
273 - डेविड वार्नर
281 - एरोन फिंच
325 - ब्रैंडन मैकुलम
335 - शोएब मलिक
414 - कैरोन पोलार्ड

किस प्लेयर ने कब पूरे किए 9000 ट्वंटी-20 रन


क्रिस गेल : मई 2016
ब्रैंडन मैकुलम : अप्रैल 2018
कैरोन पोलार्ड : मार्च 2019
शोएब मलिक : अक्टूबर 2019
डेविड वार्नर : नवंबर 2019
एरोन फिंच : सितंबर 2020
विराट कोहली : अक्टूबर 2020

ट्वंटी-20 में कैसे आगे बढ़े भारतीय खिलाड़ी
1000 रन - गौतम गंभीर
2000 रन - सुरेश रैना
3000 रन - सुरेश रैना
4000 रन - सुरेश रैना
5000 रन - सुरेश रैना
6000 रन - सुरेश रैना
7000 रन - विराट कोहली
8000 रन - विराट कोहली
9000 रन - विराट कोहली*

भारतीय खिलाडिय़ों के नाम सर्वाधिक ट्वंटी-20 रन
9000 विराट कोहली*
8818 रोहित शर्मा
8392 सुरेश रैना
(* दिल्ली के खिलाफ 10 रन बनाते ही)

Jasmeet