मैक्सवेल के 100 मीटर लंबे 6 पर विराट कोहली का रिएक्शन हुआ Viral, देखें वीडियो

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 10:53 PM (IST)

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आर.सी.बी. के स्टार ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल ने ऐसा छक्का मारा कि कप्तान विराट कोहली का मुंह खुला रह गया। मुंबई को 159 रनों पर रोकने के बाद आरसीबी ने कप्तान कोहली की बदौलत अच्छी शुरूआत की थी। लेकिन वाशिंगटन सुंदर और रजत पाटीदार के लगातार विकेट गिरने के चलते आरसीबी का स्कोर 42 रन पर दो विकेट आ गए। ऐसे समय में ग्लेन मैक्सवेल ने डीविलियर्स की जगह मैदान पर कदम रखा। 

ग्लेन मैक्सवेल ने आई.पी.एल. का अपना पुराना रौद्र रूप मुंबई के खिलाफ इस मैच में दिखाया। पिछले सीजन में एक छक्का मारने के लिए तरस रहे मैक्सवेल ने इस बार गेंद को स्टेडियम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 11वें ओवर में मुंबई के क्रुणाल गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी पहली ही गेंद पर मैक्सवेल ने आगे बढ़कर जोरदार शॉट लगाया जिसे देखकर विराट कोहली हैरान हो गए। उनकी शॉट पर रिएक्शन देखते ही बनती थी। देखें वीडियो-

बता दें कि मैक्सवेल के लिए आई.पी.एल. का पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था। बावजूद इसके वह आई.पी.एल. ऑक्शन में 14 करोड़ से ज्यादा की राशि लेने में सफल रहे थे। मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को आई.पी.एल. के पहले ही मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपने फैंस को फिर से खुश कर दिया।

Content Writer

Jasmeet