शादी की खबरों के बीच स्विटजरलैंड रवाना हुए विराट-अनुष्का

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2017 - 11:07 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिन खबर आ रही थी कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब ये खबरें सामने आई हैं कि दोनों स्विटजरलैंड रवाना हो गए है। 

विराट-अनुष्का स्विटजरलैंड के लिए हुए रवाना
सूत्रों की माने 12 दिसंबर को इटली में शादी करने वाले हैं, लेकिन गुरुवार की रात को दोनों ने स्विटजरलैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी। जहां अनुष्का ने मुंबई से स्विस एयरवेज की फ्लाइट ली, वहीं विराट ने दिल्ली से स्विटजरलैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी। इस दौरान विराट ने अपना अाधा चेहरा छुपाया हुआ था। विराट दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट रात करीब 11.30 बजे पहुंचे। उनकी फ्लाइट 2.45 की थी। अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी फैमिली के साथ नजर आईं।  कई पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछना चाहा, लेकिन किसी भी सदस्य ने कोई जवाब नहीं दिया, हालांकि अनुष्का के स्पोक्सपर्सन ने शादी की खबरों का खंडन किया है।

अनुष्का के पिता ने पड़ोसियों को दिया शादी का न्यौता
बताया जा रहा है कि अनुष्का के कुछ पड़ोसियों ने उन्हें शादी का निमंत्रण मिलने की बात कही है। अनुष्का मुंबई के वर्सोवा स्थित बदरीनाथ टावर में रहती हैं। एक बेवसाइड की अनुसार इस बहुमंजिला इमारत में रहने वाले कुछ लोगों को अनुष्का
के पिता अजय कुमार शर्मा ने खुद फोन करके निमंत्रण दिया है, क्यों कि वह इटली जाकर शादी में शामिल नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने इस फैसले की जानकारी देने के साथ-साथ होने वाले वर-वधू के लिए आशीर्वाद भी लिया जा रहा है, यहां तक उन्होंने इस बार को गुप्त रखने का अनुरोध भी किया है।

अनुष्का ने इन खबरों से किया इंकार
वहीं इससे पहले ये खबरें सामने आई थी कि अनुष्का के मैनेजर ने एक बेवसाइट से बातचीत में यह साफ किया है कि फिलहाल अनुष्का और विराट शादी नहीं करने वाले है, हांलाकि अनुष्का ने ऐसी खबरों से इंकार किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में से ब्रेक लिया है। इससे पहले भी विराट आैर अनुष्का की दिसंबर में शादी की अफवाहें सुनने को मिली थी। वहीं कोहली ने भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे आैर टी20 सीरीज से आराम ले लिया है। कोहली के करीबी रिश्तेदार भी बता रहे हैं कि वह 7 दिसंबर से इटली जा रहे हैं।

विराट के कोच ने भी मांगी छुट्टी
सूत्रों के मुताबिक, विराट के परिवार और करीबी दोस्तों ने पहले से ही मिलान, इटली के लिए टिकट बुक करा लिया है। विराट के कोच, राजकुमार शर्मा, जो दिल्ली के अंडर-23 टीम के कोच भी हैं, उन्होंने भी छुट्टी के लिए अप्लाई किया है। उन्होंने शादी का हवाला देकर छुट्टी की मांग की है। जब उनसे पूछा गया कि किसकी शादी है तो उन्होंने कहा- भतीजे की।

मुंबई में 21 दिसंबर को होगी रिसेप्शन
अभी अटकलें लगाई जा रहा है कि इटली में 10,11,12 दिसंबर का दिन किसी बड़े होटल में रिजर्व रखा गया है। सूत्रों के अनुसार कोहली कल इटली के लिए रवाना हो सकते हैं। अनुष्का का वैडिंग ड्रैस सबसियाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। मुखर्जी हाल ही में अनुष्का के घर के बाहर भी नजर आए थे। रिसेप्शन मुंबई में 21 दिसंबर को होगी, जहां वह सभी सितारों को पार्टी देंगे।