विराट कोहली लगातार दूसरी पारी में Golden Duck का शिकार, पहले कभी न हुआ ऐसा

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 08:02 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2016 में 973 रन बनाकर सुर्खियों बटोरने वाले विराट के लिए 2022 का सीजन अच्छा नहीं जा रहा है। शनिवार को  वह हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे जिसमें वह पहली ही गेंद पर आऊट हो गए। चिंता की बात यह है कि इससे पिछले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी वह पहली ही गेंद पर आऊट हो गए थे। इस सीजन की बात की जाए तो पहली 110 बॉल में विराट का औसत सिर्फ 11 का आ रहा है जबकि वह 5 बार अपना विकेट गंवा चुके हैं। 

पिछले 4 सीजन में एक भी जीरो नहीं
विराट का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह अब तक 8 बार ही जीरो पर आऊट हुए हैं। 2008 में वह पहली बार 0 पर आऊट हुए। उसके बाद 2014 में तीन बार। विराट 2018 के बाद से आईपीएल में शून्य पर आऊट नहंी हुए थे लेकिन 2022 के सीजन में वह लगातार दो पारियों में शून्य पर आऊट हो गए। यानी 2015 से लेकर 2021 तक 100 पारियों में वह सिर्फ दो बार शून्य पर आऊट हुए थे लेकिन इस सीजन की आठ पारियों में ही वह दो बार शून्य पर आऊट हो चुके हैं।

सीजन में विराट का ऐसा रहा प्रदर्शन
विराट ने पंजाब के खिलाफ पहले ही मुकाबले में नाबाद 41 रन बनाए थे। लेकिन कोलकाता के खिलाफ दूसरे मैच में वह 12 तो राजस्थान के खिलाफ 5 रन बनाकर चलते बने। मुंबई के खिलाफ उनका बल्ला चला। 48 उपयोगी रन उन्होंने बनाए लेकिन चेन्नई के खिलाफ अहम मैच में वह 1 रन बनाकर आऊट हो गए। दिल्ली के खिलाफ 12 रन बनाने के बाद वह लखनऊ और हैदराबाद के खिलाफ 0 पर आऊट हुए हैं। 

 

यह भी पढ़ें:- प्लेब्वॉय के लिए पोज देने वाली टेनिस प्लेयर Ashley Harkleroad ने एक और कदम आगे बढ़ाया

 

यह भी पढ़ें:- गोल्फर Paige Spiranac ने फूलों से ढंकी अपनी बॉडी, INSTA पर शेयर की तस्वीर

Content Writer

Jasmeet