कोहली के जल्द पिता बनने की खबरें थीं झूठी, अनुष्का जूझ रही है इस बीमारी से

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2019 - 06:04 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बॉलीवुड एक्ट्रैस पत्नी अनुष्का शर्मा बीते दिनों मुंबई में एक डॉक्टर के पास जाती देखी गई थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर शोर मच गया था कि शायद अनुष्का शर्मा प्रेग्रेंट है। लेकिन अब खबरोंं आ रही हैं कि अनुष्का डॉक्टर के पास अपनी प्रेग्रेसी रिपोर्ट के लिए नहीं बल्कि कमर दर्द का इलाज करवाने गई थी। 

Virat kohli wife Anushka suffering from bulging disc problem

बताया जाता है कि अनुष्का बल्जिंग डिस्क की बीमारी से जूझ रही है। यह बीमारी काफी देर तक बैठने वाले लोगों में होती है। इस बीमारी में पीठ व कमर में तेज दर्द होता है। पीठ की हड्डी से जुड़ी इस समस्या के कारण ही अनुष्का फिजियोथेरेपिस्ट से इलाज करवा रही है। 

Virat kohli wife Anushka suffering from bulging disc problem

बता दें कि मुंबई के एक अखबार ने अनुष्का की एक डॉक्टर के क्लीनिक जाते की फोटोज छापी थी। इसमें आशंका जताई गई थी कि अनुष्का प्रेग्रेंट हैं। लेकिन अब यह दावे गलत पाए गए हैं। अब अनुमान है कि अनुष्का जल्द ही विश्व कप देखने और कप्तान पति का हौसला बढ़ाने के लिए इंगलैंड रवाना होगी।

Virat kohli wife Anushka suffering from bulging disc problem

बता दें कि कोहली और अनुष्का की बॉन्डिंग इतनी मजबूत है कि विराट के हर मैच में अनुष्का की हाजिरी यकीनी हो जाती थी। लेकिन बीते दिनों बीसीसीआई ने एक ऐसा नियम बना दिया जिससे कोहली और अनुष्का को साथ रहने में दिक्कत होगी। दरअसल इस नियम के तहत कोई भी खिलाड़ी सिर्फ 15 दिन के लिए अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को साथ रख सकता है। अब अनुष्का विराट के कब इंगलैंड में ज्वाइंन करेंगी इसकी अभी सूचना नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News