विराट कोहली समेत इन क्रिकेटर्स ने फैंस को दी दिवाली की बधाई, साथ में दिया यह खास संदेश
punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2020 - 03:07 PM (IST)
नई दिल्ली : भारत के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को दिवाली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और देशवासियों से पटाखे रहित प्रकाश पर्व मनाने का आग्रह किया। कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलने के लिए भारतीय टीम के साथ सिडनी में हैं।
Happy Diwali 🙏🏻 pic.twitter.com/USLnZnMwzT
— Virat Kohli (@imVkohli) November 14, 2020
कोहली ने फैंस को दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि आपको और आपके परिवारों को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको इस दिवाली शांति, समृद्धि और खुशियाँ प्रदान करें। कृपया याद रखें कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पटाखे न फोड़ें और अपने प्रियजनों के साथ घर पर एक साधारण दीया के साथ मस्ती करें।
May your path always be lit with love and happiness. Wish you a very#HappyDiwali2020 pic.twitter.com/r2pPVZ8QYm
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 14, 2020
वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण जैसे कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी अपने प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। लक्ष्मण ने ट्वीट किया कि आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दिवाली की दिव्य ज्योति आपके जीवन में शांति, समृद्धि, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य में फैले। वहीं सहवाग ने ट्वीट किया कि आपका रास्ता हमेशा प्यार और खुशियों से भरा हो। आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं।
Wishing all of you Happy Deepavali 🪔 🪔 May the Divine Light of Diwali Spread into your Life Peace, Prosperity, Happiness and Good Health. pic.twitter.com/hCGca7bU3J
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 14, 2020