विराट ने सुनाया रोहित शर्मा का मजेदार किस्सा, जब शादी की अंगूठी होटल में भूल गए थे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 01:32 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा कितने भूलक्कड़ है यह पूरी टीम इंडिया जानती है। कई इंटरव्यूज के दौरान भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इस कमजोरी को लेकर कई किस्से सुनाएं हैं। लेकिन रोहित शर्मा की यह भूलने वाली कमजोरी शादी के बाद भी ठीक नहीं हो पाई। जिससे कई बार वह पत्नी रितिका के सामने मुश्किल में फंस जाते हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने खुद रोहित शर्मा की इस कमजोरी के बारे में बताया। 

विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था ऐसा ही किस्सा बताया जिसमें वह अपनी शादी की अंगूठी ही पहनना भूल गए। कोहली ने बताया कि एक बार वह इतनी जल्दी में थे कि वह शादी की अंगूठी पहनना भूल गए। क्योंकि तब उनकी नई-नई शादी हुई थी। विराट ने इस इंटरव्यू में खुलासा किया कि यह बात खुद रोहित शर्मा ने बताई थी। 

रोहित शर्मा ने विराट कोहली को बताते हुए कहा था कि उनकी और रितिका की जब नई-नई शादी हुई थी तब वह एक दिन फ्लाइट पकड़ने के चक्कर में अंगूठी बिना पहने ही चले गए। इसके पीछा का रोहित शर्मा ने कारण बताया कि तब हमारी नई शादी हुई थी तो मुझे अंगूठी पहनने की आदत नहीं थी और रात को मैंने अंगूठी निकाल दी थी कि सुबह पहन लूंगा। लेकिन सुबह फ्लाइट पकड़ने की जल्दबाजी में अंगूठी वहीं होटल में ही भूल गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News