2014 के इंग्लैंड दौरे के बाद विराट का सबसे खराब विदेशी दौरा, देखें आंकड़े

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 03:41 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए न्यूज़ीलैंड का दौरा बेहद ही खराब रहा है। इस दौरे पर तीनों फॉर्मेट को मिलाकर विराट सिर्फ एक बार ही 50 रन से अधिक बना पाए है। न्यूज़ीलैंड के इस दौरे पर विराट को बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। विराट को शतक लगाए हुए 20 से अधिक पारियां हो गई है जिसमें उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है।

विराट का 2014 में इंग्लैंड दौरे के बाद सबसे खराब विदेशी दौरा है। इस दौरे पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली 11 पारियों में विराट ने कुल 218 रन ही बनाए हैं। जिसमें सबसे खराब विराट का प्रदर्शन टेस्ट मैचों में ही रहा है। टेस्ट की 4 पारियों में विराट के बल्ले से 9.50 की औसत से सिर्फ 38 रन ही बना पाए हैं। विदेशों में यह उनके क्रिकेट करियर की सबसे खराब औसत है। 

न्यूज़ीलैंड के इस पूरे दौरे पर विराट रन बनाने कि लिए संघर्ष करते नजर आए रहें हैं। टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट ने विराट की कमजोरी को पकड़ा व अधिकतर गेंदें उनसे बाहर फेंकी और शॉट मारने के लिए मजबूर किया। विराट ने इस दौरे पर फिर इंग्लैंड दौरे वाली गलतियां दोहराई और अपना विकेट गंवाया। 

न्यूज़ीलैंड दौरे पर विराट कोहली सभी फॉर्मेट में आंकड़े

फॉर्मेट       रन      
टी20 45, 11, 38, 11
वनडे 51, 15, 9
टेस्ट 2, 19, 3,14

 

विराट की टेस्ट सीरीज़ में सबसे कम औसत 

9.20 vs  ऑस्ट्रेलिया  2017 (घर में)
9.50  vs न्यूज़ीलैंड, 2020 (विदेश में)
13.40 vs इंग्लैंड, 2014 (विदेश में)
15.20 vs विंडीज, 2011 (विदेश में)
30.00 vs विंडीज, 2013 (घर में)

Jasmeet