IPL 2026: ''इनका क्या दिमाग नहीं चलता?'', वीरेंद्र सहवाग ने LSG कोचिंग स्टाफ पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 12:33 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में Lucknow Super Giants की लगातार हार के बाद टीम की रणनीति पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पूर्व भारतीय ओपनर Virender Sehwag ने कोचिंग स्टाफ के फैसलों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि टीम की सोच समझ से परे है।

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला बना सवाल

सहवाग ने इस बात पर हैरानी जताई कि टीम खराब बल्लेबाजी फॉर्म के बावजूद लगातार रन चेज करने का फैसला ले रही है। उन्होंने कहा, 'लखनऊ सुपर जायंट्स फिर से लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कोचिंग स्टाफ क्या सोच रहा है। टीम बल्लेबाजी नहीं कर पा रही, फिर भी टॉस जीतकर गेंदबाजी क्यों चुन रही है? इनका क्या दिमाग नहीं चलता?'

'140-150 भी बनाते तो दबाव बनता'

सहवाग का मानना है कि अगर LSG पहले बल्लेबाजी करती तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था। उन्होंने कहा, 'अगर पहले बल्लेबाजी करते और 140-150 रन भी बनाते, तो दबाव KKR पर होता। आप चेज नहीं कर पा रहे, फिर भी उसी पर अड़े हैं। ये कैसी समझदारी है?'

सुपर ओवर में पूरन को भेजने पर भी सवाल

सहवाग ने सुपर ओवर में Nicholas Pooran को भेजने के फैसले की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, 'अगर मैं होता तो पूरन की जगह आयुष बदोनी को भेजता, क्योंकि पूरन फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे खिलाड़ी को भेजने का कोई मतलब नहीं था।'

पंत के फैसले पर भी उठे सवाल

सहवाग ने यह भी कहा कि कप्तान Rishabh Pant खुद पहली गेंद खेलने आ सकते थे। उन्होंने कहा, 'नारायण के आने की जानकारी पहले से थी। ऐसे में बदोनी या मिचेल मार्श बेहतर विकल्प हो सकते थे। पंत खुद भी पहली गेंद खेल सकते थे।'

LSG की खराब स्थिति

Lucknow Super Giants अब अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई है और टीम अभी तक अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है। अब LSG का अगला मुकाबला Mumbai Indians के खिलाफ 4 मई को खेला जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News