विश्व प्रताप सिंह गिल ने ग्लेड वन मास्टर्स में बनाई बढ़त

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 08:31 PM (IST)

अहमदाबाद : चंडीगढ़ के 21 वर्षीय विश्व प्रताप सिंह गिल ने ग्लेड वन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के पहले राउंड में मंगलवार को चार अंडर 32 का शानदार कार्ड खेलकर बढ़त बना ली। दिल्ली के आदित्य राज कुमार चौहान 33 का कार्ड खेलकर दूसरे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट के पहले दो राउंड नौ-नौ होल के हैं और 18 होल के बाद कट लगाया जाएगा। तीसरा और चौथा राउंड 18-18 होल का होगा। टूर्नामेंट कुल 54 होल का खेला जाएगा। पहले दो राउंड का पार स्कोर 36 है।

Content Writer

Jasmeet