टोक्यो ओलिम्पिक में लाना है मैडल, रंग कोई भी हो : सिमोना हालेप

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 06:25 PM (IST)

नई दिल्ली : नंबर वन महिला टेनिस प्लेयर सिमोना हालेप का कहना है कि उनकी नजरें 2020 ओलिम्पिक पर टिकी हुई हैं जहां वह मैडल जीतने का सपना देख रही है। सिमोना ने कहा कि यह फर्क नहीं पड़ता कि मैडल का रंग कैसा हो, मायने यह रखता है कि मैं अपने देश के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रही। 
सिमोना ने कहा- टेनिस खेलना उनके लिए सदा से खास रहा है। वह दुनिया के हर कोने में खेल चुकी हैं। हर जगह उन्हें अलग माहौल मिला। कई नई बातें सीखने को भी मिली। लेकिन एक सिर्फ ओलिम्पिक ही ऐसा इवैंट है जिसमें आप छा जाना चाहते हो। ओलिम्पिक में आपके पास खेल के अलावा लोगों की भावनाएं भी होती हैं। मैं टोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देन्रे की कोशिश करूंग्री।

Jasmeet