वार्नर ने पहले लगाया अर्धशतक, फिर मैदान में अल्लू अर्जुन स्टाईल में किया झुकेगा नहीं ...
punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 09:36 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाईट राईडर्स खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रन से मैच जीत लिया है। इस मैच में डेविड वार्नर के बल्ले से अर्धशतक देखने को मिला। बल्ले से लोगों को मनोरंजन करने के बाद वार्नर फील्डिंग करते समय भी लोगों का मनोरंजन करते हुए दिखाई दिए। फील्डिंग करते समय वार्नर पुष्पा फिल्म के अल्लू अर्जुन के स्टाईल को कॉपी करते हुए दिखाई दिए।
डेविड वार्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं। कोलकाता नाईट राईडर्स के खिलाफ बाउंड्री करते समय वार्नर पुष्पा फिल्म का स्टाईल करते हुए दिखाई दिए। वार्नर के इस स्टाईल को लोगों ने अपने मोबाईल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Jhukega Nai Sala....!!!#KKRvsDC #Warner #PureEntertainer #IPL2022 pic.twitter.com/JtS3sE4jFv
— Nishant Jain (@NishantJain_88) April 10, 2022
दिल्ली टीम में वापसी करने के बाद वार्नर का यह दूसरा आईपीएल मैच है। इस मैच में वार्नर के बल्ले से तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। वार्नर ने 45 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रन बटोरे। उनकी यह पारी दिल्ली की टीम के बहुत काम आई।
वार्नर आईपीएल में अर्धशतक लगाने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं। डेविड वार्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा 55 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके आस-पास भी कोई बल्लेबाज नहीं है। दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है। उनके नाम आईपीएल में 47 अर्धशतक हैं।