भारत की प्लेइंग-11 पर वसीम जाफर ने डाली पहेली, क्या सुलझा सकते हैं आप
punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 02:37 PM (IST)
नई दिल्ली : भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने इंगलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम की अपनी संभावित प्लेइंग-11 का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने खिलाडिय़ों को अपने ही ढंग में पहेली के रूप में सबके सामने रखा है। इस बार उन्होंने एक कोलॉज शेयर किया है जिसमें से उन्होंने भारत की प्लेइंग-11 ढूंढने के लिए अपने फेंस को कहा है। क्या आप प्लेइंग इलेवन ढूंढ पाए हैं। देखें ट्विट-
My Playing XI for the first test🤓 #ENGvIND #decode pic.twitter.com/nFohm9cUpD
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 2, 2021
बता दें कि टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हार के बाद वापसी करनी है। इंगलैंड के खिलाफ टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरान पूरा दारमोदार भारतीय तेज गेंदबाजों के अलावा कप्तान विराट कोहली पर रहेगा। भारत की ओर से रोहित शर्मा के अलावा चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहणे से भी काफी उम्मीदें हैं।