Video: धोनी को करना पड़ा आलोचना का सामना, लोगों ने लगाए नारे

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2019 - 10:32 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस समय कश्मीर में सेना के साथ मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। वर्ल्ड कप के दौरान और बाद में आलोचना के बाद उनके संन्यास की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन धोनी ने संन्यास की जगह क्रिकेट से ब्रेक लेते हुए सेना में जाने का फैसला किया। हाल ही में उनका वालीबाॅल खेलते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इसी कड़ी में धोनी का एक और वीडियो लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 

बारामूला की इस वीडियो में जब स्थानिय लोग धोनी को देखते हैं तो वह जोर जोर से चिल्लाने लगते हैं। हालांकि इस दौरान वह धोनी की स्वागत नहीं बल्कि उनके खिलाफ प्रदर्शन करते दिखे। इस महान क्रिकेटर की वाहवाही करने के बजाव लोग धोनी को देखकर बूम-बूम शाहिद अफ्रीदी का नाम लेने लगते हैं। इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा बार देखा गया है और 500 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है। 

 

गौर हो कि हाल ही में भारतीय सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म करते हुए ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले के बाद जम्मू और कश्मीर से स्पैशल राज्य का दर्जा छीन लिया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद स्थानिय राजनेताओं के अलावा सीमा पार पाकिस्तान के मौजूदा प्रदानमंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान ने भी इसका विरोध किया। 

Sanjeev