Watch Video: कश्मीर में धोनी ने सेना के जवानों के साथ खेला वालीबाॅल
punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2019 - 08:12 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जम्मू और कश्मीर में भारतीय आर्मी के साथ जुड़ चुके हैं। प्रादेशिक सेना के साथ जुड़े धोनी गार्ड ड्यूटी और सेना के साथ पेट्रोलिंग करेंगे। हालांकि वह अभी सेना के किसी भी ऑप्रेशन से दूर रहेंगे। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सेना के जवानों के साथ वालीबाॅल खेलते नजर आए।
धोनी के एक फैन पेज द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्यार दिया जा रहा है। इस वीडियो को अपलोड करते हुए कैप्शन दिया गया है कि लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी अपनी पैरा टेरिटोरियल बटालियन के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए स्पॉट हुए!
Lt. Colonel Mahendra Singh Dhoni spotted playing volleyball with his Para Territorial Battalion!💙😊
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) August 4, 2019
Video Courtesy : DB Creation #IndianArmy #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/H6LwyC4ALb
गौर हो कि धोनी के आर्मी ज्वाइन करने वाले फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने धोनी द्वारा देश की सेवा के फैसले से खुश हुए थे। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि धोनी का आर्मी ज्वाइन करने का फैसला बेहतरीन कदम है। मैं कई बार कह चुका हूं कि अगर वह सेना की जर्सी पहनना चाहता है तो धोनी को भारतीय आर्मी के साथ समय बिताना चाहिए। अब उसने आर्मी सेवा करने का फैसला किया है।