मीटिंग में हम पांचों सिलेक्टर्स ने विराट से कहा था- प्लीज कप्तानी मत छोड़ें : चेतन शर्मा

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 09:47 PM (IST)

खेल डैस्क : टी-20 विश्व कप से ठीक पहले विराट कोहली के अचानक कप्तानी छोडऩे का विवाद अभी भी थमा नहीं है। बीसीसीआई मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने साऊथ अफ्रीका टूर पर गई टीम इंडिया की आगामी वनडे  सीरीज के लिए टीम का ऐलान करते वक्त एक बड़ा खुलासा किया है। चेतन शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि सभी सिलेक्टर्स ने टी-20 विश्व कप से पहले विराट कोहली को कप्तानी न छोडऩे का आग्रह किया था। शर्मा ने कहा कि टीम मीटिंग में पांचों सिलेक्टर्स थे। सभी ने विराट से आग्रह किया था- प्लीज ऐसे कप्तानी मत छोड़ें।

चेतन शर्मा  ने कहा कि टी-20 विश्व कप आगे था और हम टीम सिलेक्शन पर ध्यान दे रहे थे। तभी विराट कोहली ने यह कहा कि वह कप्तानी छोडऩा चाहते हैं। हम इससे काफी शॉक्ड थे। सभी सिलेक्टर्स हैरान थे कि टी-20 विश्व कप से ठीक पहले यह होना क्या ठीक है। कोई भी सिलेक्टर्स नहीं चाहेगा कि बड़े टूर्नामैंट से पहले कुछ ऐसा हो। लेकिन हम समझते हैं कि विराट काफी सुलझे हुए प्लेयर हैं। उन्होंने यह फैसला सोच समझकर लिया होगा। लेकिन ऐसे अचानक उनका फैसला आएगा, इसके बारे में हमने बिल्कुल भी नहंीं सोचा था। 

चेतन शर्मा ने इस दौरान न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों बढिय़ा प्रदर्शन कर एक पारी में 10 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल को कीवी क्रिकेट बोर्ड ने आगामी सीरीज के लिए सिलेक्ट नहीं किया। हम मीटिंग में इस पर भी बात कर रहे थे। कई बार बढिय़ा प्रदर्शन करने पर भी आपकी जगह टीम में नहीं बन पाती। हम सोच रहे थे अगर यह हमें करना पड़ता तो यहां की स्थिति ही कुछ और होती। सिलेक्टर्स के लिए यहां मुश्किलें खड़ी हो सकती थीं।

चेतन शर्मा ने इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा को साथ बिठाकर बात करने पर भी स्थिति साफ की। उन्होंने साफ कहा- ऐसी कोई भी बात नहीं है कि जिसपर दोनों को बिठाकर बात की जाए। दोनों की स्थितियां साफ है। कोई कन्फ्यूजन नहीं है। तो मीटिंग किस लिए की जाए। हमने रोहित शर्मा को उनके रोल के बारे में बताया और विराट कोहली को उनके रोल के बारे में। दोनों को इससे कोई दिक्कत नहीं है। तो बैठक किस बात की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News