मुंबई इंडियंस से जुड़े वेस्टइंडीज के आलराउंडर शेपर्ड, आईपीएल 2024 में खेलते नजर आएंगे

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2023 - 06:18 PM (IST)

मुंबई : वेस्टइंडीज के आलराउंडर रोमारियो शेपर्ड 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स से ‘ट्रेड' (खरीदना) के बाद शुक्रवार को मुंबई इंडियंस से जुड़ गए। गुयाना के 28 साल के खिलाड़ी को लखनऊ की टीम ने 50 लाख रूपये में खरीदा था और उन्होंने आईपीएल 2023 में महज एक मैच खेला था। 

आईपीएल मीडिया परामर्श के अनुसार, ‘रोमारियो शेपर्ड को मौजूदा टाटा आईपीएल ट्रेडिंग विंडो के दौरान टाटा आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया।' सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 नीलामी के दौरान रोमारियो को 7.75 करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन पदार्पण सत्र में उन्हें केवल तीन मैच खेलने को मिले थे। 

Content Writer

Sanjeev