IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम की आगामी सीरीज कब और कहां? जानें श्रीलंका दौरे की पूरी डिटेल
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 01:25 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। अब भारतीय टीम अपने अगले अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट में श्रीलंका का दौरा करेगी। दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा होगी। इस सीरीज को दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी (SSC) मैदान पर आयोजित होगा। दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर टीम इंडिया WTC अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।
पहला टेस्ट मैच: 15-19 अगस्त
पहला टेस्ट मैच: 23-27 अगस्त
चार दिवसीय अभ्यास मैच: 7 अगस्त से
7 अगस्त से चार दिवसीय अभ्यास मैच
टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को तैयारी का भी पूरा मौका मिलेगा। टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, ताकि खिलाड़ी श्रीलंकाई परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल सकें और सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान
बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। वहीं, 33 वर्षीय ऑलराउंडर सरांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। जसप्रीत बुमराह और साई सुधर्शन को भी टीम में शामिल किया गया है, हालांकि दोनों की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुधर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, माणव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सरांश जैन। (*फिटनेस के अधीन)

