जब सनथ जयसूर्या की अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स टेप हुई लीक

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2020 - 05:46 PM (IST)

नई दिल्ली : अपना 50वां जन्मदिन मना रहे श्रीलंकाई धाकड़ ऑलराऊंडर सनथ जयसूर्या कभी अपनी एक्स गर्लफ्रैंड सेक्स टेप लीक करने को लेकर विवाद में आ गए थे। जयसूर्या की गर्लफ्रैंड जोकि श्रीलंका की जानी-मानी एक्ट्रैस थी, ने जयसूर्या पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बदला लेने की नीयत से उनका सेक्स टेप लीक किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जयसूर्या अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार बदला लेने के लिए जयसूर्या ने खुद ही ये वीडियो लीक किया। वीडियो पुरानी बताई गई। श्रीलंका की नेशनल साइबर सिक्योरिटी टीम लंबे समय तक इस मामले की जांच करती रही।

एक समय क्रिकेट की गर्लफ्रेंड रही उक्त महिला आज श्रीलंका के प्रतिष्ठित व्यापारी की पत्नी हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि वीडियो को सनथ ने स्वयं बनाया था। उस समय, पूर्व सलामी बल्लेबाज और महिला रिलेशनशिप में थे। खास बात यह थी कि जयसूर्या पर जब यह आरोप लगे तो वह श्रीलंका की क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता थे।

जयसूर्या ने की तीन शादियां

धाकड़ बल्लेबाज जयसूर्या ने अब तक तीन शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी 1998 में सुमुदु करुणानायके के साथ की थी। दोनों का रिलेशन महज एक साल ही चल पाया। जयसूर्या ने तब सुमुदु से डायवोर्स के लिए भारी भरकम राशि दी थी।

सैंड्रा तानिया रोजमेरी डी सिल्वा के साथ जयसूर्या ने दूसरी शादी की थी। वह श्रीलंकाई एयरलायंस में फ्लाइट अटैंडेंट थीं। एक फ्लाइट के दौरान ही उनकी जयसूर्या के साथ मुलाकात हुई। दोनों के तीन बच्चे हैं। एक बेटा रानूका और दो बेटियां केशहानी और यालिंदी। 2002 में दोनों अलग हो गए।

सैंड्रा तानिया से अलग होने के बाद जयसूर्या ने अभिनत्री मालेका सिरिसनलेज के साथ शादी कर ली। शादी के वक्त मालेका सिर्फ 28 साल की थी। वह अमिरात एयरलायंस में बतौर एयर होस्टेस काम करती थी। बताया जाता है कि यह शादी भी वैचारिक मतभेदों के बाद टूट गई।

Jasmeet