रोहित के शतक पर फिदा हुए युवराज, बोले- मैन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी कहां है

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2019 - 09:59 PM (IST)

जालन्धर : भारतीय हिटमैन रोहित शर्मा ने क्रिकेट विश्व कप में पांचवां शतक लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ लीड्स के मैदान पर 103 रन बनाकर यह उपलब्धि अपने नाम की। रोहित की इस उपलब्धि पर भारत के पूर्व ऑलराऊंडर और 2011 क्रिकेट विश्व कप के मैन ऑफ द सीरीज युवराज सिंह इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने एक ट्विट में लिखा- 100 नंबर 5... हिटमैन यू लीजैंड! मेरी मैन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी कहां हैं। देखने में यह पूरी लगती है। रोहित शर्मा पहले ऐसा आदमी जिसने यह अचीवमैंट हासिल की।

2011 विश्व कप के हीरो हैं युवराज सिंह
युवराज सिंह 2011 क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया के लिए मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। युवराज ने इस विश्व कप में ऑलराऊंड प्रदर्शन के साथ सबका दिल जीता था। युवराज विश्व कप में अभी भी ऐसे अकेले प्लेयर हैं जिन्होंने 300 से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 15 विकेट भी ली थीं।

रोहित के साले हैं युवराज!


कम लोगों को ही पता है कि क्रिकेटर होने के अलावा रोहित और युवराज में जीजा-साले का रिश्ता भी है। दरअसल रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह  युवराज की मुंह बोली बहन हैं। कहा जाता है कि पहली बार युवराज ने ही रितिका को रोहित से मिलवाया था। रितिका तब पब्लिक रिलेशन का काम करती थी। इसके बाद उन्होंने रोहित के लिए भी यही काम किया। काम दौरान दोनों नजदीक आ गए। रोहित ने आईपीएल दौरान प्रपोज कर रितिका को शादी के लिए मना लिया था।

Jasmeet