कौन है सना जावेद, जिसने छीना सानिया मिर्जा का चैन, बन गई सौतन

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2024 - 04:03 PM (IST)

कराची : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक के बाद पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया। शोएब और सानिया का 5 साल का एक बेटा भी है जो सानिया के साथ रहता है। शोएब ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पत्नी के साथ तस्वीरें डाली हैं। सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने कहा कि यह ‘खुला' था जिसमें मुस्लिम महिला अपने पति से एकतरफा तलाक ले सकती है। 

 

 

सना जावेद ने पाकिस्तान के कई ड्रामा सीरियल और फिल्मों में काम किया है। उसने 2020 में गायक उमेर जैसवाल से शादी की थी लेकिन दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया। उनका जन्म सउदी अरब के जेद्दाह शहर में  25 मार्च, 1993 को हुआ था। 
उनके पिता का खानदान हैदराबाद से जुड़ा हुआ है। सना के भाई अब्दुल्ला जावेद और बहन हिना जावेद भी एक्टिंग के पेशे से जुड़े हैं।

 

 

 

 

 

 


सना शुरूआत में उर्दू टीवी कमर्शियल्स में नजर आईं। साल 2012 में उन्होंने टीवी सीरियल 'मेरा पहला प्यार' किया में एक छोटा सा रोल किया। उन्होंने पहली बार बड़ा रोल ARY Digital के शो 'प्यारे अफज़ल' में मिला। उन्होंने इसके बाद 'रंजिश ही सही', 'कोई दीपक हो' 'हिसार-ए-इश्क', 'चिंगारी', 'मीनू का ससुराल' और 'ऐतराज' जैसे सीरियल किए। साल 2016 में हम टीवी के सीरियल 'जरा याद कर' से उन्हें पहचान मिली।

 

 

 

 

 

 

 

साल 2017 में सना को पहली फिल्म मेहरुनिसा वी लब यू मिली जिसमें उन्होंने दानिश तैमूर के साथ काम किया। फिर पाक गायक आतिफ असलम के म्यूजिक वीडियो में नजर आई।

 

पिछले साल रिटायरमैंट ली थी सानिया ने
सानिया ने पिछले साल पेशेवर टेनिस को अलविदा कहा। अपने 20 बरस के कैरियर में उन्होंने 43 डब्ल्यूटीए युगल खिताब और एक एकल खिताब जीता है। उन्हें भारतीय महिला टेनिस की पुरोधा कहा जाता है।


2022 से अलग रह रहे थे सानिया-शोएब
शोएब और सानिया के संबंधों में दरार की खबरें 2022 से आ रही थी और पिछले 2 साल में दोनों को साथ नहीं देखा गया। कुछ समय पहले ही शोएब ने इंस्टाग्राम पर सानिया को अनफॉलो किया था। सानिया और शोएब ने हैदराबाद में अप्रैल 2010 में निकाह किया था और दोनों दुबई में रहते थे।

Content Writer

Jasmeet