जानें कौन है और क्या करती है युजवेंद्र चहल की होने वाली पत्नी धनश्री वर्मा, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 06:23 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को सभी को सरप्राइज करते हुए धनश्री वर्मा से सगाई कर ली है। उन्होंने फैंस के साथ इस खुशी को साझा करते हुए रोका सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा कौन है और क्या करती है। आइए एक नजर डालते हैं धनश्री पर -

ब्यूटी विद ब्रेन्स का संगम है धनश्री 

धनश्री वर्मा पेशे से डाॅक्टर हैं। उन्होंने साल 2014 में नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल डेंटल काॅलेज से पढ़ाई की और एक डेंटिस्ट हैं। इसी के साथ ही वह कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी है। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो पता चलता है कि वह धनश्री वर्मा कम्पनी की फाउंडर भी हैं। वहीं उनकी फोटोज को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि धनश्री ब्यूटी विद ब्रेन्स का परफेक्ट संगम है। 

मुंबई में चलाती हैं डांस एकेडमी 

फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है कि उन्होंने डाॅक्टर बनने के बाद प्रैक्टिस की है या नहीं लेकिन एक कोरियोग्राफर के रूप में धनश्री अपनी भूमिका का पूरा आनंद ले रही है। वह मुंबई में डांस एकेडमी भी चलाती हैं और देश की सबसे प्रसिद्ध डांसर यूट्यूबर्स में से एक हैं। 

यूट्यूब पर भी फेमस है धनश्री 

धनश्री का यूट्यूब चैनल भी बेहद फेमस है और उनके 1.5 मिलियन से ज्यादा फाॅलोअर्स हैं। वहीं धनश्री इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टा पर उनके करीब 6 लाख फाॅलोअर्स हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के लिए बॉलीवुड से कई बड़े नामों के साथ सहयोग किया है। 

वहीं, चहल की बात करें तो लाॅकडाउन के कारण वह भी साथी खिलाड़ियों की तरह 5 महीनों से घर में ही हैं और आगामी आईपीएल 2020 में फिर से एक्शन में नजर आएंगे। इस लेग स्पिनर ने 2020 के शुरू में न्यूजीलैंड दौरे के बाद से कोई खेल नहीं खेला है। बहुप्रतीक्षित आईपीएल 2020 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा। 

चहल और धनश्री की सगाई की तस्वीरें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News