कौन बनेगा पहला 10 हजारी- धोनी, कोहली, एबी या गेल

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2018 - 01:32 PM (IST)

नई दिल्लीः क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने की बात करें तो इस लाइन में महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल शामिल हैं। अपने 10 हजार रन पूरे करने के लिए ये चार खिलाड़ी मौजूदा समय में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल भारत के पूर्व कप्तान धोनी इस कगार में सबसे आगे चल रहे हैं, माही को अपने 10 हजार रन बनाने के लिए सिर्फ 33 रनों की जरुरत है। एक तरफ धोनी को 33 रनों की जरुरत है तो वहीं दूसरी तरफ कोहली को 412, अफ्रीकी धुरंधर एबी डिविलियर्स को 423 और क्रिस गेल को 580 रनों की दरकार है।

अगर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात की जाए तो सिर्फ 11 ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने वनडे करियर में 10 हजारी बने हैं। भारत के तीन दिग्गज खिलाड़ी भी इस लाइन में शामिल हैं। 

दिग्गज भारतीय 10 हजारी
1.
सचिन तेंदुलकर- 18426 रन
2. सौरव गांगुली-11363 रन
3. राहुल द्रविड़-10889 रन

वनडे करियर में 10 हजार रनों के करीब हैं ये खिलाड़ी

1. महेंद्र सिंह धोनी- 272 पारीयों में 9967 रन

2. विराट कोहली- 200 पारीयों में 9588 रन

3. एबी डिविलियर्स- 218 पारीयों में 9577 रन

4. क्रिस गेल- 270 पारीयों में 9420 रन



अगर हम बात करते हैं विराट कोहली की तो जिस लय में वे चल रहे हैं उन्हें ज्यादा समय नहीं लगेगा 10 हजार रन बनाने के लिए। हाल ही में अफ्रीकी सरजमी पर जो वनडे सीरीज भारत ने जीती है, उसमें विराट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह मैचों में 558 रन ठोके हैं। 

5 खिलाड़ी जिन्होंने एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए

विराट कोहली- साउथ अफ्रीका के खिलाफ(2018) 6 मैच, 558 रन 

रोहित शर्मा- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ(2013) 6 मैच, 491 रन

जॉर्ज बेली- भारत के खिलाफ(2013) 6 मैच, 478 रन

हैमिल्टन मासाकाद्जा- केन्या के खिलाफ(2009) 5 मैच, 467 रन

क्रिस गेल- भारत के खिलाफ(2002) 7 मैच, 455 रन