धोनी के साथ लगी रेस तो कौन जीतेगा, डेल स्टेन ने Q&A सेशन में दिए मजेदार जवाब

punjabkesari.in Saturday, Dec 21, 2019 - 03:31 PM (IST)

जालन्धर : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन एक बार फिर से क्रिकेट जगत में छा जाने को तैयार है। चोटों के कारण टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके डेल स्टेन अब आईपीएल में आरसीबी की ओर से बॉलिंग करते दिखेंगे। डेल स्टेन के लिए पिछला साल अच्छा नहीं रहा था। वह चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। अब उन्होंने चोटों से उभरकर जोरदार वापसी की है।

स्टेन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस से भी मुखातिब हो रहे हैं। स्टेन से जब उनके एक फैंस ने यह सवाल पूछा कि अगर उनकी धोनी के साथ रेस करवाई जाए तो कौन जीतेगा, इस पर उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, मैं- मुझे वो पकड़ नहीं पाएगा। 
आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान स्टेन ने क्रिकेट फैंस के सवालों के कैसे-कैसे जवाब दिए...

सवाल : क्या आरसीबी आईपीएल 2020 जीतेगी?
जवाब : हां, मैं जो रहूंगा

सवाल : सचिन के साथ 2010 में हुए जंग के बारे में क्या कहेंगे?
जवाब : शिकार

सवाल : आपको फेवरेट बल्लेबाज कौन है?
जवाब : क्विंटम डिकॉक, एबी डीविलियर्स, विराट कोहली

 

सवाल : आपको फेवरेट गेंदबाज कौन है?
सवाल : पैट कमिंस, क्योंकि वह सारी ड्रिंक खरीद लेता है।

सवाल : मौजूदा समय में सबसे मजबूत टेस्ट बॉलिंग आक्रमण
सवाल : टाइट कॉल... असल में मैं भारत के साथ जाऊंगा।

सवाल : क्या आप एबी डीविलियर्य के साथ टी-20 वल्र्ड कप में दिखेंगे?
जवाब : हां, क्यों नहीं

 

सवाल : आपकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन लम्हा?
जवाब : रिटायरमैंट

सवाल : जब आप 20 साल के थे, क्या आपको पता था कि आप महान बनने जा रहे हो?
जवाब : जी हां, मुझे 15 में ही पता था।

सवाल : क्या कुशल परेरा की नाबाद 153 रन की पारी सबसे बैस्ट थी, जब आप खेल रहे थे।
जवाब : यह दिल तोडऩे वाली थी लेकिन बैस्ट नहीं

सवाल : आपको कैसा लगा जब आरसीबी ने अपने दो बार बोली होने के बाद अंत में खरीदा?
जवाब : मैं तब सो रहा था, मुझे सुबह तक कुछ पता नहीं चला। 

सवाल : क्या हम 145 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से गेंदों की उम्मीद कर सकते हैं?
जवाब : हमेशा भाई

सवाल : क्या हो जब आपकी धोनी के साथ एक रेस करवाई जाए?
जवाब : वह मुझे पकड़ नहीं पाएगा।

सवाल : भारत में आपका फेवरेट फूड कौन सा होता है?
जवाब : बटर चिकन

सवाल : नए साऊथ अफ्रीका क्रिकेट प्रबंधन के बारे में क्या कहेंगे?
जवाब : पावर हाऊस

सवाल : आपके फेवरेट बिस्किट कौन से हैं?
जवाब : टिमटेम

सवाल : क्या आपको लगता है कि नए प्रबंधन के साथ दक्षिण अफ्रीका इंगलैंड में आगामी सीरीज जीत पाएगी?
जवाब : बिग चांस, न्यूजीलैंड में इंगलैंड अच्छी नहीं रही। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि वह अच्छे नहीं हैं। मैं कह रहा हूं वह अपना प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। आगामी सीरीज बेहद अच्छी होगी।

सवाल : आपको हैरिस रॉफ की बॉलिंग कैसे लगती है?
जवाब : गैस

Jasmeet