वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच क्यों हुई झड़प?, विवाद की असल वजह आई सामने
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 11:03 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-नेशन सीरीज के चौथे मैच के बाद भारत ए के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया जिसमें वैभव ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दिया और श्रीलंकाई प्लेयर ने भी इसका जवाब दिया। लेकिन यह सब विवाद क्यों हुआ इसकी वजह अब सामने आई है।
डिया A और श्रीलंका A के बीच मुकाबला बहुत रोमांचक रहा और सुपर ओवर में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की। मैच जीतने के बाद श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशन हलंबागे ने सूर्यवंशी से कहा, 'मैच खत्म हो गया... अब तुम घर जाओ...'। इस बात से भारतीय बल्लेबाज गुस्से में आ गए। थोड़ी धक्का-मुक्की भी हुई जिसके बाद दूसरे खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा। हालांकि 'A' टीमों से जुड़े ऐसे मामलों में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का दखल देना आम बात नहीं है, लेकिन पूरी तरह से दखल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मैच के बाद श्रीलंका ए के ड्रेसिंग रूम में मैदान पर हुई घटना को लेकर चर्चा हुई। ड्रेसिंग रूम में कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि टीम को भारतीय टीम से माफी मांगनी चाहिए खासकर इसलिए क्योंकि स्टेडियम में रोशनी कम होने के बावजूद सुपर ओवर खेला गया था। हर चीज में IPL को घसीटना अच्छी बात नहीं है, विरोधी टीमों को यह जल्द से जल्द सीखना चाहिए। कल श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तानियों जैसा व्यवहार किया। वैभव सूर्यवंशी ने जवाब दिया, लेकिन उन्हें इसे सिर्फ ज़ुबानी रखना चाहिए था, हाथापाई नहीं करनी चाहिए थी।

