IPL 2026: आखिर क्यों BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे जसप्रीत बुमराह? सामने आई असली वजह

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 10:25 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 से पहले भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंच गए हैं। बुमराह आखिरी बार ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल में खेलते नजर आए थे, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।

फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट है बड़ी वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह का यह दौरा पहले से तय वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम का हिस्सा है। इस दौरान उनका फोकस फिटनेस और कंडीशनिंग पर रहेगा, ताकि वह पूरे सीजन में फिट रह सकें। BCCI की मेडिकल टीम ने यह प्लान खासतौर पर आगामी इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।

इंग्लैंड दौरे को लेकर खास तैयारी

भारत का जुलाई में इंग्लैंड दौरा होना है, जिसमें 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि बुमराह पर ज्यादा दबाव पड़े, इसलिए IPL से पहले उनकी फिटनेस पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

MI के पहले मैच में खेलेंगे बुमराह

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि बुमराह Mumbai Indians के लिए IPL 2026 का पहला मैच खेलते नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला Kolkata Knight Riders के खिलाफ 29 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें बुमराह की मौजूदगी टीम के लिए बड़ा प्लस होगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रहा शानदार प्रदर्शन

बुमराह ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और खिताब अपने नाम किया। बुमराह को फाइनल में “प्लेयर ऑफ द मैच” भी चुना गया था।

IPL में रच सकते हैं इतिहास

IPL में भी बुमराह का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 148 मैचों में 186 विकेट लिए हैं। वह Lasith Malinga के रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुके हैं और सिर्फ 9 विकेट लेते ही मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News