RR vs GT: रियान पराग की जगह जायसवाल क्यों कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी? जानें वजह

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 08:06 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा, जब नियमित कप्तान रियान पराग चोट के कारण मैच से बाहर हो गए। ऐसे में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पहली बार टीम की कप्तानी सौंपी गई। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में यशस्वी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हुए रियान पराग

टॉस के दौरान यशस्वी जायसवाल ने बताया कि रियान पराग पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे, जिसके चलते वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर नहीं उतर सके। हालांकि जायसवाल ने उम्मीद जताई कि पराग जल्द टीम में वापसी करेंगे।

यशस्वी ने टॉस पर कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट काफी अच्छी दिख रही है और हम लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं। पिछले मैच में रियान की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे।'

पहली बार कप्तानी कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल

राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल पर भरोसा जताते हुए कप्तानी की जिम्मेदारी दी। IPL में यह पहला मौका है जब यशस्वी किसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।

राजस्थान टीम में दो बदलाव

राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। शिमरोन हेटमायर और यश राज पुंजा की टीम में वापसी हुई है। जायसवाल ने कहा कि वह इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'शिमरोन हेटमायर और यश राज पुंजा टीम में आए हैं। मैं इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हूं।'

प्लेऑफ की रेस में अहम मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस दोनों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं और ऐसे में जीत उनके अभियान को मजबूती दे सकती है। राजस्थान को अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने की उम्मीद होगी, जबकि गुजरात टाइटंस अपनी संतुलित टीम के दम पर जीत दर्ज करना चाहेगी।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News