विराट कोहली शतक क्यों नहीं बना पा रहे, कपिल देव ने दिया जवाब

punjabkesari.in Wednesday, Sep 15, 2021 - 05:47 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने आई.पी.एल. से पहले विराट कोहली पर बात की है। उनका कहना है कि विराट अब अनुभवी और परिपक्व हो गए है। अगर वह अपने पुराने फॉर्म में लौटता है, तो वह न केवल शतक या दोहरा शतक बनाएगा; वह आपको 300 देगा। कपिल ने कहा कि 28 से 32 साल की उम्र में कोई भी खिलाड़ी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म दिखाता है। कोहली की बात करें तो उसकी फिटनेस की कोई कमी नहीं है। उसे बस अपनी पहचान बनाने और बड़ा स्कोर करने की जरूरत है।

कपिल ने कहा- बीते कुछ दिनों से विराट लगातार रन बना रहे हैं। तब उनकी कप्तानी पर किसी ने कुछ   नहीं कहा। लेकिन अब अचानक विराट की बल्लेबाजी पर बात होने लगी है। कपिल ने कहा- बल्लेबाजी का ग्राफ ऊपर नीचे होता रहता है। विराट ने शतक बनाए। दोहरे शतक बनाए क्या तब उनपर प्रैशर नहीं था। हम यह नहीं मान सकते कि वह कप्तानी के कारण दबाव में आया है। हमें उसकी क्षमता देखनी चाहिए। वह सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक है। जैसे ही वह रन बनाएगा लोग इन बातों को भूल जाएंगे।

दरअसल,विराट कोहली लगभग दो साल से कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान जब कपिल देव से कोहली के शतक न बना पाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने विराट कोहली का पक्ष लिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बल्लेबाजी ग्राफ ऊपर नीचे होता रहता है। लेकिन विराट ऐसा बल्लेबाज है जो जब अपनी फॉर्म में लौटता है, बड़े स्कोर ही बनाता है।

Content Writer

Jasmeet