किरण मोरे ने उठाया सवाल, क्या धोनी का शरीर उन्हें अगले साल खेलने की अनुमति देगा

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 06:37 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड कप 2019 से ही महेंद्र सिहं धोनी के खराब प्रदर्शन पर सवाल उठते रहे हैं और आईपीएल 2020 में भी ऐसा ही देखने को मिला जब चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। इसी बीच धोनी के आईपीएल 2021 में भी खेलने की बात सामने आई जिस पर अब किरण मोरे ने सवाल किया है। उन्होंने कहा, धोनी का शरीर उन्हें अगले साल खेलने की अनुमति देगा। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोरे ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा, ये धोनी पर निर्भर करता है कि वह मानसिक एवं शारीरिक रूप से कैसा महसूस करते हैं। क्या उसका शरीर उसे अगले साल खेलने की अनुमति देगा? धोनी इसका जवाब दूसरों से बेहतर जानते हैं। 

उन्होंने आईपीएल से संन्यास पर कहा, ये धोनी का फैसला होगा। उम्र धोनी के लिए सिर्फ नम्बर है। उन्होंने वेस्टइंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल का उदाहरण देते हुए कहा, गेल 41 साल के हैं और बहुत अच्छा कर रहे हैं। वह हमारे लिए सबसे बड़ा उदाहरण हैं। हमें धोनी की क्षमताओं पर संदेह नहीं करना चाहिए। अगर वह खेलना चाहते हैं तो वह जरूर खेलेंगे, ये उन पर छोड़ दें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News