MS Dhoni : क्या IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सीजन… CSK से विदाई पर उथप्पा का बड़ा संकेत
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 11:03 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्कः आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। फैंस के मन में बड़ा सवाल है- क्या यह उनका आखिरी सीजन होगा? इस पर अब रॉबिन उथप्पा ने बड़ा संकेत दिया है।
संन्यास की अटकलें तेज
सीएसके के पूर्व बल्लेबाज उथप्पा का मानना है कि 44 वर्षीय धोनी अब धीरे-धीरे अपनी भूमिका कम कर सकते हैं और 2026 के बाद आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं। एक शो में उन्होंने कहा कि इस सीजन में धोनी ‘मेंटॉर-कम-प्लेयर’ की भूमिका निभा सकते हैं और बल्लेबाजी क्रम में नीचे (नंबर 8) उतर सकते हैं।
𝘛𝘩𝘪𝘴 𝘸𝘢𝘴 𝘢𝘭𝘸𝘢𝘺𝘴 𝘥𝘦𝘴𝘵𝘪𝘯𝘺, 𝘚𝘢𝘯𝘫𝘶 ✨#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/3xszspnsDd
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 20, 2026
नई कप्तानी, नया दौर
चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है। हालांकि पिछले सीजन में चोट के कारण धोनी को फिर से कप्तानी करनी पड़ी थी, लेकिन अब टीम भविष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है। टीम में संजू सैमसन की एंट्री को भी इसी बदलाव की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
The Shivam–Samson sync 💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 20, 2026
World champions at Anbuden! #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/v0CJCM69yr
अभी भी फिट और फोकस्ड हैं धोनी
संन्यास की चर्चाओं के बीच धोनी की तैयारी बता रही है कि उनका पूरा ध्यान अभी खेल पर है। वह चेन्नई में टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और इससे पहले रांची में भी अभ्यास कर चुके हैं।
धोनी ने आईपीएल में अब तक 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेलते हुए उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं। पिछले सीजन में उन्होंने डेथ ओवरों में 13 पारियों में 196 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की थी।
Shivam rocked! 🦁
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 18, 2026
Cricket balls shocked! 🫣#WhistlePodu #Dencoming pic.twitter.com/B6kswZKMZF
क्या पूरा सीजन खेलेंगे?
सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने साफ किया है कि धोनी पूरे आईपीएल 2026 सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन उनकी भूमिका टीम मैनेजमेंट तय करेगा। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद अब सीएसके वापसी की कोशिश में है और ऐसे में धोनी का अनुभव टीम के लिए एक बार फिर सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है।

