DC vs MI: क्या मिचेल स्टार्क खेलेंगे? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 01:33 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में शनिवार 4 अप्रैल को बड़ा मुकाबला Delhi Capitals और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीतकर आ रही हैं, इसलिए मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है। यह सीजन का पहला डबल हेडर भी है, जिससे फैंस को एक दिन में दो मैच देखने को मिलेंगे।

क्या मिचेल स्टार्क आज प्लेइंग इलेवन में होंगे?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मिचेल स्टार्क आज खेलेंगे। स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स की स्क्वॉड में शामिल हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अगर स्टार्क खेलते हैं तो दिल्ली की गेंदबाजी और मजबूत हो जाएगी। खासकर पावरप्ले और डेथ ओवर में वह मैच विनर साबित हो सकते हैं।

बल्लेबाजों के लिए मदद

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां पिछले कुछ सालों में हाई स्कोरिंग मैच ज्यादा देखने को मिले हैं। हालांकि हाल ही में बारिश की वजह से पिच में थोड़ी नमी हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 37 मैच खेले गए हैं। आंकड़ों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले कुछ सीजन में मुंबई को कड़ी टक्कर दी है। इसलिए आज का मैच रिकॉर्ड से ज्यादा फॉर्म पर निर्भर करेगा।

संभावित प्लेइंग 11 

दिल्ली: केएल राहुल, पाथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

मुंबई : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News