यूजीन बूचर्ड ने भी पहना कैटसूट, विबंलडन में प्रैक्टिस करती आई नजर

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 06:31 PM (IST)

जालन्धर : टैनिस प्लेयर यूजीन बूचर्ड विबंलडन के दौरान कैटसूट में दिख सकती हैं। कैटसूट सबसे पहले सेरेना विलियमसन के कारण चर्चा में आया था। अपनी बेटी को जन्म देकर पहला ग्रैंड स्लैम खेलने आई सेरेना ने ऐसी डै्रस पहनी थी जिससे पूरा शरीर ढंका हुआ था।

उक्त ड्रैस को विबंलडन ड्रैस कोड का उल्लंघन भी माना गया था। लेकिन सेरेना ने सबके विपरित जाकर यह कैटसूट पहना था। अब उसी नक्शे कदम पर यूजीन बूचर्ड भी चलती हुई नजर आ रही हैं। यूजीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वह कैटसूट में प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।


फोटो के साथ कैप्शन दिया है- कैटसूट वाइब। यूजीन के इस नए अवतार को उनके दो मिलियन से ज्यादा प्रशंसकों ने भी पसंद किया। उन्हें यह फोटो पोस्ट करने के एक दिन में ही करीब 11 लाख लाइक भी मिल गए थे। वहीं, यूजीन के कई प्रशंसक मजे लेते भी नजर आए।

एक शख्स ने लिखा- आप ब्लैक नहीं बल्कि व्हाइट कैट सूट पहनकर आना। तभी आप और आकर्षक लगेंगी। वहीं, टेनिस प्लेयर क्रिस्टी ने भी एक मजेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा- क्या आप कैट वुमन के लिए ऑडिशन दे रही हो।

वहीं, कुछेक फैंस ने लिखा- विबंलडन में लोग आपके खेल से ज्यादा अपने कैटसूट को देखकर खुश होंगे।

Jasmeet