विम्बलडन ने महिलाओं के लिए सफेद कपड़े पहनने के नियम में छूट दी

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2022 - 09:46 PM (IST)

लंदन : विम्बलडन ने सफेद कपड़े पहनने के जरूरी नियम में छूट देते हुए महिला खिलाडिय़ों को रंगीन ‘अंडरशाट्र्स’ पहनने की अनुमति दे दी है। विम्बलडन अपने ग्रासकोर्ट ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में सभी खिलाडिय़ों के लिये सफेद कपड़े पहनने के नियम का सख्त पालन करता है लेकिन आल इंग्लैंड क्लब ने कहा कि उसने ‘डब्ल्यूटीए’, कपड़े बनाने वाली कंपनियों और चिकित्सा टीम के साथ चर्चा के बाद अपने नियमों में अपडेट करने का फैसला किया है ताकि मासिक धर्म में महिला खिलाड़ी अधिक सहज महसूस कर सकें। नए नियम के अनुसार महिलाएं अब ‘‘गहरे या कम गहरे रंग के ‘अंडरशाट्र्स’ पहन सकती हैं, बशर्ते वे उनके शाट्र्स या स्कर्ट से लंबे नहीं हों। बाकी के नियम समान रहेंगे।

आल इंग्लैंड क्लब की मुख्य कार्यकारी सैली बोल्टन ने कहा कि हम खिलाडिय़ों का समर्थन करने और उनकी प्रतिक्रिया सुनने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कर सकते हैं। '' उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि इस नियम में छूट देने से खिलाडिय़ों की चिंता में राहत मिलेगी जिससे वे अपना पूरा ध्यान अपने प्रदर्शन पर लगा सकेंगी।

Content Writer

Jasmeet