डी-कॉक की फॉर्म देख चिंतित हुए क्रिस वोक्स, बोले- उसे रोकने के लिए रास्ता ढूंढो

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 12:03 PM (IST)

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के नए कप्तान क्विंटन डीकॉक ने इंगलैंड के बॉलरों को परेशान कर रखा है। इसकी हामी खुद इंगलैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने भरी है। वोक्स ने पहला वनडे हारने के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी है और अब वह कप्तानी भी कर रहा है। वह शानदार फॉर्म में है। हमें दबदबा बनाने के लिए उसे जल्द आऊट करना जरूरी है। डीकॉक अनुसार- यह हमारे लिए कठिन होगा। लेकिन हमें उसे बाहर निकालने के तरीके खोजने ही होंगे।

वोक्स ने कहा- मैं आई.पी.एल. (इंडियन प्रीमियर लीग) में उसके साथ खेल चुका हूं। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है। हम उसे रन बनाने से कैसे रोक सकते हैं, इसके लिए हमारी कोशिश जारी हैंं। डीकॉक की बेहतरीन फॉर्म देखते हुए वोक्स ने माना- वह स्पष्ट रूप से उनके लिए एक बड़ा खिलाड़ी है। हमारी लिए महत्वपूर्ण है कि हम उसे जल्दी आउट करने की कोशिश करें।

बता दें कि इंगलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान डीकॉक का शानदार प्रदर्शन रहा है। अब वनडे सीरीज के पहले मैच में इंगलैंड ने जब 258 रनों का टारगेट दक्षिण अफ्रीका को दिया तो भी डीकॉक ने शतक लगाकर अपनी टीम को मैच जितवा दिया। 

Jasmeet