फुटबॉलर के साथ गीतकार भी हैं वोज्शिएक, पॉप स्टार सिंगर बीवी मारिया गाएगी लिखा गाना

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 01:14 PM (IST)

जालन्धर : पॉलैंड फुटबॉल टीम के मैंबर वोज्शिएक फुटबॉलर होने के साथ-साथ गाने भी लिखते हैं। उनकी पॉप सिंगर बीवी मारिया लुसेजेन्को स्ज्जेस्ना तो बाकायदा उनके गीत गा भी चुकी है। 2017 में द अमीरात जैसे क्लब को दूरियां बनाने वाले प्यानो और गिटार भी प्ले कर लेते हैं। 28 साल के वोज्शिएक का एक गीत ‘आई डू’ मारिया ने अपनी अगली एलबम में भी डाला है।

 

गीत लिखने के शौक के बारे में वोज्शिएक ने एक वेबसाइट को दी इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक दिन वह मारिया की बनाई धुनें सुन रहे थे, तभी उन्हें लगा कि इसपर गीत लिखा जा सकता है। फिर क्या था। पैन उठाया और मन में आए शब्द कागज पर लिख दिए।


 

मारिया को यह गीत बेहद अच्छा लगा। मारिया और वोज्शिएक ने 2016 में शादी की थी। उनका एक बेटा लियाम भी है जिसका जन्म पिछले ही साल हुआ था। मारिया यूक्रेन की जानी-मानी सिंगर हैं। वह ब्रिटिश पॉप स्टार और एक्स फैक्टर के विजेता जेम्स ऑर्थर के साथ भी काम कर चुकी है। अच्छी डांसर होने के कारण वह डासिंग विद द स्टार्स के पौलेंड वर्जन में भी काम कर चुकी है। इंस्टाग्राम पर उनके 5.71 लाख फॉलोअर हैं, जिनके लिए वह समय-समय पर अपने हॉट फोटोज डालती रहती हैं।

Jasmeet