कॉमनवैल्थ गेम्स के लिए महिला क्रिकेट टीम घोषित, हरमनप्रीत को कमान

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 10:32 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कॉमनवैल्थ गेम्स के लिए महिला टीम की घोषणा कर दी है। लंबे समय बाद कॉमनवैल्थ में क्रिकेट की एंट्री हुई है। इस बार महिलाओं की कैटेगिरी गेम में रखी गई है। ऑलराऊंडर हरमनप्रीत कौर इस टीम की कमान संभालती नजर आएंगी। बीसीसीआई वुमैन ने एक ट्विट किया है जिसमें टीम की घोषणा है। कॉमनवैल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम में आयोजित होनी है। 

ऐसा होगी भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, मेघना सिंह, यास्तिका शर्मा, तानिया भाटिया, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, जेमिमाह रोड्रिगेज, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा।


 

कॉमनवैल्थ गेम्स के 2 ग्रुप
ग्रुप ए : ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस, भारत, पाकिस्तान
ग्रुप बी : इंगलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका

ऐसे होंगे मैच
29 जुलाई 2022 : ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, एजबेस्टन
29 जुलाई 2022 : बारबाडोस बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन
31 जुलाई 2022 : भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन
31 जुलाई 2022 : ऑस्ट्रेलिया बनाम बारबाडोस, एजबेस्टन
3 अगस्त 2022 : ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन
3 अगस्त 2022 : बारबाडोस बनाम भारत, एजबेस्टन
30 जुलाई 2022 : न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, एजबेस्टन
30 जुलाई 2022 : इंंगलैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन
2 अगस्त 2022 : इंंगलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, एजबेस्टन
2 अगस्त 2022 : न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन
4 अगस्त 2022 : दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन
4 अगस्त 2022 : इंंगलैंड बनाम न्यूजीलैंड, एजबेस्टन
6 अगस्त 2022 : सेमी-फाइनल, एजबेस्टन
6 अगस्त 2022 : सेमी-फाइनल, एजबेस्टन
7 अगस्त 2022 फाइनल, एजबेस्टन

1997 में टीम इंडिया ने लिया था भाग
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दूसरी बार क्रिकेट खेला जाएगा। इससे पहले मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 1998 में पहली बार क्रिकेट खेला गया था। यहां पुरुषों का वनडे टूर्नामेंट करवाया गया था लेकिन इस बार महिला टी20 टूर्नामेंट करवाया जा रहा है।

Content Writer

Jasmeet