महिला हॉकी विश्व कप : नवनीत के 2 गोल से भारत ने जापान को हराया, नौवें स्थान पर
punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 10:48 PM (IST)

टेरेसा (स्पेन) : नवनीत कौर के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3.1 से हराया लेकिन एफआईएच महिला विश्व कप में निराशाजनक नौवें स्थान पर रही। नवनीत ने 30वें और 45वें मिनट में गोल दागे जबकि दीप ग्रेस इक्का ने 38वें मिनट में गोल किया।
जापान के लिए एकमात्र गोल यू असाइ ने 20वें मिनट में दागा। पहले क्वार्टर के पहले 5 मिनट में दोनों टीमों ने बराबर हमले बोले लेकिन गोल नहीं कर सकी। भारत को बढ़त बनाने का मौका जल्दी ही मिला लेकिन वंदना कटारिया के शॉट को जापानी गोलकीपर एइका नकामूरा ने बचा लिया। पहले क्वार्टर में टीमों को कामयाबी नहीं मिली।
𝙏𝙧𝙪𝙚 𝙂𝙧𝙞𝙩 💪
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 13, 2022
And we finish our FIH Hockey Women's World Cup Spain and Netherlands 2022 campaign on a high note!
IND 3:1 JPN#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2022 #HockeyEquals #HockeyInvites #ChakDeIndia #MatchDay @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/NIeNwMxlVq
भारत ने दूसरे क्वार्टर में अच्छी शुरूआत की और 2 मिनट के भीतर दो मौके बनाए लेकिन गोल नहीं हो सका। जापान ने 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर असाइ के गोल के दम पर बढ़त बनाई। भारत ने जवाबी हमले में पेनल्टी कॉर्नर बनाए लेकिन गोल नहीं हुआ। नवनीत ने हाफ टाइम से ठीक पहले बराबरी का गोल दागा।
दूसरे हाफ में भारत ने काफी आक्रामक शुरूआत की और छठा पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन एक बार फिर मौका गंवा दिया। इक्का ने हालांकि भारत को मिले एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बढ़त दिलाई। तीसरे क्वार्टर में नवनीत ने दूसरा गोल दागा। चौथे क्वार्टर में जापान ने वापसी की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।