Women''s Premier League 2023 : जानें किसने जीती ऑरेंज, पर्पल कैप, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 05:02 PM (IST)

खेल डैस्क : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की चैम्पियन मुंबई इंडियंस वुमंस बन गईं। मुंंबई ब्राबोर्न स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में दिल्ली ने पहले खेलते हुए  131 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने आमेलिया केर की बदौलत आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल किया। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत जीत से बेहद खुश दिखीं। उन्होंने कहा कि यहां आना बड़ा अनुभव है। इसके लिए हम लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। फाइनल मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप विनर भी ऐलाने गए। देखें लिस्ट-

ऑरेंज कैप विनर


345 मेग लेनिंग, दिल्ली कैपिटल्स
325 नटालिया ब्रंट, मुंबई
302 ताहिला मैकग्रा, यूपी 
281 हरमनप्रीत कौर, मुंबई 
271 हेले मैथ्यूज, मुंबई

पर्पल कैप विनर


16 हेले मैथ्यूज, मुंबई
16 सोफिया एसेलस्टोन, यूपी
15 अमेलिया केर, मुंबई
15 इसी वोंग, मुंबई
15 साइका इसाक, मुंबई


सबसे ज्यादा चौके : दिल्ली की मेग लेनिंग ने सर्वाधिक 50 चौके लगाए। नटालिया साइवर 47 चौके लगाकर दूसरे तो ताहिला मैकग्रा 46 चौके लगाकर तीसरे स्थान पर रहीं। 

सबसे ज्यादा छक्के : सोफिया डिवाइन ने 13 छक्के लगाए। जबकि दिल्ली की शैफाली वर्मा भी सर्वाधिक 13 छक्के लगाने में सफल रहीं। एलिसा कैपसी ने 10 छक्के लगाए। 

सबसे तेज अर्धशतक : यूपी की सोफिया डंकले ने 18 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक लगाया। शैफाली ने 19 गेंदों में तो सोफिया डिवाइन ने 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। 

सर्वोच्च स्कोर : आरसीबी की सोफिया डिवाइन ने एक पारी में सर्वाधिक 99 रन बनाए। यह टूर्नामेंट का टॉप स्कोर रहा। 96 नाबाद के साथ एलिसा हेली दूसरे तो ताहिला मैकग्रा नाबाद 90 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 

बैस्ट स्ट्राइक रेट : सोफिया डिवाइन ने टूर्नामेंट में 275 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हीदर नाइट की स. रेट 272 तो शैफाली वर्मा की 271 रही।
 

Content Writer

Jasmeet