महिला प्रो गोल्फ टूर: अमनदीप ने चौथे चरण में दो शॉट की बढ़त बनाई

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 01:33 PM (IST)

 

बेंगलुरू: अमनदीप द्राल ने अंतिम आठ होल में तीन बर्डी बनाकर महिला प्रो गोल्फ टूर के चौथे चरण के पहले दिन बुधवार को यहां बढ़त बनाई। अमनदीप पहले आठ होल के बाद दो ओवर में चल रही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने कोई बोगी नहीं की और इस बीच 11वें, 15वें और 16वें होल में बर्डी बनाई। उनका स्कोर एक अंडर 69 रहा और वह दिन में अंडर पार का स्कोर बनाने वाली अकेली गोल्फर रही। 

इसके विपरीत वाणी कपूर पहले आठ होल के बाद दो अंडर पर थी लेकिन नौवें, 11वें और 16वें होल में बोगी करने से वह आखिर एक ओवर में 71 पर चली गयी और अमनदीप से दो शाट पीछे दूसरे स्थान पर हैं। स्थानीय एमेच्योर अस्मिता सतीश (73) तीसरे और नेहा त्रिपाठी (74) पांचवें स्थान पर हैं। गुरसिमर बदवाल और अनुषा त्रिपाठी (दोनों 75) संयुक्त पांचवें स्थान परहैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News