महिला एशिया कप : कल से शुरू हो रहा टूर्नामेंट, भारत के शेड्यूल पर डालें नजर

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2024 - 06:22 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : महिला एशिया कप 2024 का 9वां संस्करण 19 जुलाई से शुरू होगा। भारतीय टीम श्रीलंका के दांबुला पहुंच चुकी है और वे गत विजेता के रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम 8वें महिला एशिया कप खिताब की शुरूआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे और इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश के साथ नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और यूएई सहित पूर्ण सदस्य देश शामिल हैं। 

सात बार की चैंपियन भारत को पाकिस्तान, नेपाल और यूएई के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। महिला एशिया कप 2022 में उपविजेता रही श्रीलंका को मेजबानी का अधिकार मिला है। ग्रुप ए और ग्रुप बी से शीर्ष दो टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 26 जुलाई को होगा उसके बाद 28 जुलाई को फाइनल होगा।

महिला एशिया कप 2024 के लिए ग्रुपिंग 

ग्रुप 1- भारत, नेपाल, पाकिस्तान, यूएई
ग्रुप 2- श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया, थाईलैंड

महिला एशिया कप 2024 के लिए मैचों की पूरी सूची 

19 जुलाई, शुक्रवार - यूएई बनाम नेपाल - दोपहर 2:00 बजे
19 जुलाई, शुक्रवार - भारत बनाम पाकिस्तान - शाम 7:00 बजे
20 जुलाई, शनिवार - मलेशिया बनाम थाईलैंड - दोपहर 2:00 बजे
20 जुलाई, शनिवार - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - शाम 7:00 बजे
21 जुलाई, रविवार - भारत बनाम यूएई - दोपहर 2:00 बजे
21 जुलाई, रविवार - पाकिस्तान बनाम नेपाल - शाम 7:00 बजे
22 जुलाई, सोमवार - श्रीलंका बनाम मलेशिया - दोपहर 2:00 बजे
22 जुलाई, सोमवार - बांग्लादेश बनाम थाईलैंड - शाम 7:00 बजे
23 जुलाई, मंगलवार - पाकिस्तान बनाम यूएई - दोपहर 2:00 बजे
23 जुलाई, मंगलवार - भारत बनाम नेपाल - शाम 7:00 बजे
24 जुलाई, बुधवार - बांग्लादेश बनाम मलेशिया - दोपहर 2:00 बजे
24 जुलाई, बुधवार - श्रीलंका बनाम थाईलैंड - शाम 7:00 बजे
26 जुलाई, शुक्रवार - सेमीफाइनल 1 - दोपहर 2:00 बजे
26 जुलाई, शुक्रवार - सेमीफाइनल 2 - शाम 7:00 बजे
28 जुलाई, रविवार - फाइनल - शाम 7:00 बजे

ग्रुप स्टेज में भारत का शेड्यूल 

19 जुलाई- भारत बनाम पाकिस्तान, दांबुला (शाम 7 बजे)
21 जुलाई: भारत बनाम यूएई, दांबुला (दोपहर 2 बजे)
23 जुलाई: भारत बनाम नेपाल, दांबुला (शाम 7 बजे)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News