वुमंस डे : खेल जगत के सितारों ने किया नारी शक्ति को सलाम, देखें ट्विट

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 06:23 PM (IST)

जालन्धर : इंटरनैशनल वुमंस डे पर खेल जगत की तमाम सैलिब्रिटिज की ओर से शुभकामनाएं दी गईं। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, युवराज सिंह ने तो बकायदा एक वीडियो पोस्ट कर महिलाओं के जज्बे को सलाम किया। अकेले विराट ही नहीं बल्कि पहलवानी जगत से साक्षी मलिक, बबीता फोगाट आदि ने भी अपनी शुभमानाएं दीं। देखें खेल जगत से जुड़े स्टार्स के मैसेज-
सचिन तेंदुलकर ने शेयर की वीडियो-  

अजिंक्य रहाणे ने पत्नी के साथ फोटो शेयर कर वुमंस डे पर दिया खास मैसेज

पहलवान बबीता फोगाट ने इंटरनेशनल वुमंस डे पर दिया खास संदेश।

क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने पत्नी और बेटी के साथ शेयर की फोटो।

विराट कोहली ने बीते दिनों वुमंस डे पर स्पैशल वीडियो अपने ट्विटर अकाऊंट पर शेयर की थी।

युवराज सिंह ने भी अपने ट्विटर अकाऊंट पर महिलाओं के जज्बे को सलाम करने के लिए वीडियो पोस्ट की थी।

गौतम गंभीर की पत्नी सीमा ने शेयर किया खास मैसेज। गंभीर ने किया रीट्विट।

केदार जाधव ने भी अपनी सुंदर बीवी की फोटो शेयर कर दिया खास संदेश।

मयंक अग्रवाल भी अपनी फैमिली की महिलाओं के साथ नजर आए।

हॉकी प्लेयर रूपिंदरपाल सिंह ने मां के साथ फोटो शेयर कर शुभकामनाएं दीं।

पहलवान साक्षी मलिक ने लिखा- सदा खुश रहो।

शिखर धवन ने अपनी मां के साथ एक वीडियो ट्विटर पर शेयर की है। 

एस श्रीसंथ ने भी अपने ट्विटर पर मां और पत्नी की फोटो शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं।

सुरेश रैना ने वुमंस डे पर वीडियो शेयर की जिसमें हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं।

भारतीय स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने वुमंस डे की शुभकामनाएं दीं।

Jasmeet