महिला जूनियर हॉकी एशिया कप : भारत ने मलेशिया को हराया, अब कोरिया से होगा सामना

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 12:26 PM (IST)

काकामिगाहारा : भारतीय टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को सोमवार को 2-1 से हराया। भारत के लिए मुमताज खान ने दसवें और दीपिका ने 26वें मिनट में गोल किया। 

मलेशिया के लिए डियान नजेरी ने छठे मिनट में गोल दागा। इस जीत के बाद भारत पूल ए में शीर्ष पर है जिसने पहले मैच में उजबेकिस्तान को 22-0 से शिकस्त दी थी। भारत ने पहले मिनट से ही आक्रामक खेल दिखाया और कुछ पेनल्टी कॉर्नर बनाए हालांकि उन पर गोल नहीं हो सका। दूसरी ओर मलेशिया ने शुरूआत में गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी और छठे ही मिनट में नजेरी ने उसके लिए गोल कर दिया। 

मलेशिया की बढ़त हालांकि ज्यादा देर तक नहीं रही और चार मिनट बाद मुमताज ने पेनल्टी कॉर्नर पर भारत के लिए बराबरी का गोल किया। हाफ टाइम से चार मिनट पहले भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे दीपिका ने गोल में बदला। हाफटाइम के बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी। भारत का सामना मंगलवार को तीसरे पूल मैच में कोरिया से होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News