20 साल के हुए विश्व चैंपियन डी गुकेश , कार्लसन नें कहा अब बड़े हो गए
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 09:57 PM (IST)
ओस्लो , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) नॉर्वे शतरंज 2026 के पाँचवें दिन विश्राम का समय रहा पर भारत के वर्तमान विश्व चैंपियन डी गुकेश नें समुद्र के बीच बोट चलाते हुए अपना 20वाँ जन्मदिन मनाया । पाँच बार के विश्व नॉर्वे के मैगनस कार्लसन नें गुकेश को बधाई देते हुए मजाकिया अंदाज़ में कहा की अब आप टीनेजर नहीं रहे है अब बड़े हो गए है जन्मदिन की शुभकामनाए , गुकेश को इस खास मौके पर वर्तमान विश्व महिला चैंपियन चीन की जू वेंजुन , भारत की दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हंपी , यूएसए के वेस्ली सो , हमवतन प्रज्ञानन्दा , विश्व चैंपियनशिप में उनके सहयोगी विंसेंट केमर , हमवतन दिव्या देशमुख समेत सभी खिलाड़ियों में शुभकामनाए दी , रोचक बात यह भी थी की इस प्रतियोगिता में नहीं खेल रहे गुकेश के विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर उज़्बेकिस्तान के जावोखीर सिंदारोव भी गुकेश के साथ एक ही नाव में माहौल का आनंद लेते नज़र आए .

18 साल में बने थे इतिहास के सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन : गुकेश दो साल पहले 2024 में उस समय के विश्व चैंपियन चीन के डिंग लीरेन को पराजित कर सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने थे और अब 20 साल की उम्र में वह 2026 के अंत में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे । गुकेश और उनके प्रतिद्वंदी सिंदारोव दोनों ही 20 साल है इसीलिए यह शतरंज इतिहास की सबसे युवा विश्व चैंपियनशिप होने जा रही है जिसे शतरंज की 20-20 विश्व चैंपियनशिप कहा जा रहा है ।

