वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला भारतीय क्रिकेटर पहुंचा सलाखों के पीछे, जानें वजह

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2019 - 11:47 AM (IST)

नई दिल्ली : क्रिकेट के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में विजयवाड़ा पुलिस ने एक भारतीय क्रिकेटर नागराजू श्रीकाकुलम को गिरफ्तार किया है।नागराजू  बीते दिनों तब चर्चा में आया था जब उन्होंने लगातार 82 घंटे नेट प्रैक्टिस कर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया था। बताया जा रहा है कि नागराजू लोगों को फोन कर टीम इंडिया में जगह देने के एवज में पैसे ऐंठता था। उसपर आरोप है कि वह फोन पर खुद को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद बताता था।

नागराजू श्रीकाकुलम के पोलाकी मंडल में यवरविपेटा का रहने वाला है। वर्तमान में वह विशाखापट्टनम के मधुरवाड़ा में रहा रहा था।

विजयवाड़ा सिटी पुलिस ने नागराजू के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसे गवर्नम हवाई अड्डे से पकड़ लिया। नागराजू रणजी क्रिकेट खेल चुका है। उसने 2014 में रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश की टीम का प्रतिनधित्व किया था। इससे पहले वह साउथ जोन (2011) और सेंट्रल जोन (2013) सहित कई रणजी टूर्नामेंट भी खेल चुका है। बता दें कि साल 2016 में नागराजू नेट्स में 82 घंटे खेलकर ‘सबसे लंबे समय तक व्यकतिगत नेट प्रैक्टिस का रिकॉर्ड बनाया था। उसका ना इस उपलब्धि के कारण गिनजी बुक में भी दर्ज है। 
 

Jasmeet