एडिनबर्ग में 275 साल बाद गोल्फ क्लब में होगी महिलाओं की एंट्री

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 08:38 PM (IST)

नई दिल्ली : स्नूटी मुइरफील्ड गोल्फ क्लब ने 275 सालों का इतिहास बदलते हुए पहली बार महिलाओं को क्लब सदस्यता देने की शुरुआत की है। इस ग्राऊंड पर 16 मेजर खिताब खेल जा चुके हैं। 2016 में पहली बार यहां मैन ओनली पॉलिसी के खिलाफ आवाज उठी थी। तब वोटिंग में यह प्रस्ताव ठुकरा दिया गया था लेकिन साल बाद ही इसे पास कर दिया गया। अब जुलाई एक तक 12 महिलाओं को मैंबरशिप का न्यौता दिया गया है।

एडिनबर्ग गोल्फर्स के कप्तान एलिस्टर कैम्पबेल का कहना है कि मैं यह घोषित करते हुए गौरवान्ति महसूस कर रहा हूं कि हमने 12 महिलाओं के लिए मैंबरशिप खोली है। यह कदम क्लब के इतिहास में सबसे गौरवशाली होगा। हालांकि गोल्फ की एक चैरिटी की सदस्यों का कहना था कि वोटिंग के दो साल बाद इस दिशा में कदम उठाया गया। जिससे पता चलता है कि यहां की कार्यप्रणाली काफी धीमी है। क्लब को सभी महिलाओं के लिए दरवाजे खोलने चाहिए। 

Jasmeet