भारत के प्रग्गानंधा बने विश्व यूथ शतरंज चैम्पियन ,भारत को सर्वाधिक 7 पदक

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 04:35 PM (IST)

तस्वीर सौजन्य से - अमृता मोकल ,चेसबेस इंडिया 

मुंबई ( निकलेश जैन ) में आखिरकार भारत के प्रग्गानंधा ने इतिहास बनाते हुए 14 वर्ष की आयु में विश्व अंडर 18 के बालक वर्ग का खिताब जीत लिया । अंतिम राउंड के पहले  प्रग्गानंधा आधे अंक की बढ़त पर थे और जर्मनी के बुकेल्स वालेंटिन से ड्रॉ खेलते हुए 9 अंक बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया । पूरी प्रतियोगिता में प्रग्गानंधा नें अविजित रहते हुए 7 जीत और 4 ड्रॉ खेले  ।  2567 की रेटिंग के प्रग्गा नें अपनी रेटिंग में 19 अंको की बढ़त दर्ज  करते हुए 2713 रेटिंग का प्रदर्शन किया । दूसरे स्थान पर अर्मेनिया के सर्गस्यन शांत 8.5 अंको के साथ रजत तो अर्मेनिया के ही अरतुर दावत्यान कांस्य पदक लेने में सफल रहे ।

PunjabKesari

अंडर 18 बालिका वर्ग में भारत की वन्तिका अग्रवाल नें 8 अंको के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि रूस की शुवालोवा पोलिना नें 8.5 अंको के साथ स्वर्ण तो रूस की ही अलेक्ज़ेंड्रा ओबोलेंतसेवा नें 7.5 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया ।

PunjabKesari

अंडर 16 वर्ग में बालको में भारत के अरोण्यक घोष 8 अंको के साथ टाईब्रेक एक आधार पर कांस्य पदक लेने में कामयाब रहे जबकि रूस के मकरियान रुडिक 8.5 बनाकर स्वर्ण तो 8 अंको के साथ स्टेफेन पोगोस्यन रजत पदक लेने में कामयाब रहे ।

PunjabKesari

बालिका वर्ग में भारत को कोई पदक नहीं मिला ,रूस की लेया गरिफुल्लिना को 8.5 अंक के साथ स्वर्ण ,कजाकिस्तान की नूरगली नजेरके 8.5 अंक के साथ रजत तो ईरान की महदियान अनौशा 8 अंको के साथ कांस्य पदक लेने में कामयाब रही ।

PunjabKesari

अंडर 14 में भारत का जलवा रहा हालांकि दोनों ही वर्गो में भारत स्वर्ण तो नहीं जीत सकता पर रजत और कांस्य भारत के हिस्से आए । बालक वर्ग में अजरबैजान के अदिन सुलेमाली 9 अंक के साथ स्वर्ण ,भारत के एलआर श्रीहरी 8 अंको के साथ रजत तो भारत के ही श्रीसवन एम 8 अंको के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे ।

PunjabKesari

बालिका वर्ग में कजाकिस्तान की कमालीदेनोवा 8.5 अंको के साथ स्वर्ण तो भारत की दिव्या देशमुख 8 अंको के साथ रजत और भारत की रक्षिता रवि नें 8 अंको के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया ।

PunjabKesari

भारत के प्रग्गानंधा के स्वर्ण के अलावा 3 रजत और 3 कांस्य के साथ कुल 7 पदक अपने नाम किए और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहे  । जबकि रूस नें 3 स्वर्ण ,1 रजत ,1 कांस्य के साथ पदक तो 5 लिए पर पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा । 1 स्वर्ण , 1 रजत के साथ 2 पदक लेकर तीसरे स्थान पर रहा ,अजरबैजान नें एक स्वर्ण ,अर्मेनिया नें 1 रजत ,1 कांस्य नें दो पदक और ईरान नें 1 कांस्य अपने नाम किया

प्रग्गानंधा के आखिरी मैच का विडियो विश्लेषण हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

Top five players

World Youth Chess Championship 2019 - Open U14
Final Ranking after 11 Rounds
Rk.     Name FED Rtg Pts.  TB1 
1   IM Suleymanli Aydin AZE 2426 9,0 0,0
2   FM Srihari L R IND 2283 8,0 0,0
3   FM Sreeshwan Maralakshikari IND 2449 8,0 0,0
4     Kolay Alex USA 2164 8,0 0,0
5   FM Morgunov Marc AUT 2280 8,0 0,0
World Youth Chess Championship 2019 - Girls U14
Final Ranking after 11 Rounds
Rk.     Name FED Rtg Pts.  TB1 
1   WFM Kamalidenova Meruert KAZ 2025 8,5 0,0
2   WIM Divya Deshmukh IND 2358 8,0 0,0
3   WIM Rakshitta Ravi IND 2310 8,0 0,0
4   WCM Mungunzul Bat-Erdene MGL 1912 8,0 0,0
5   WFM Allahverdiyeva Ayan AZE 2160 8,0 0,0
World Youth Chess Championship 2019 - Open U16
Final Ranking after 11 Rounds
Rk.     Name FED Rtg Pts.  TB1 
1   IM Makarian Rudik RUS 2386 8,5 0,0
2   IM Pogosyan Stefan RUS 2364 8,0 0,0
3   CM Aronyak Ghosh IND 2380 8,0 0,0
4   FM Daghli Arash IRI 2387 8,0 0,0
5   FM Cardoso Cardoso Jose Gabriel COL 2313 8,0 0,0
World Youth Chess Championship 2019 - Girls U16
Final Ranking after 11 Rounds
Rk.     Name FED Rtg Pts.  TB1 
1   WCM Garifullina Leya RUS 2330 8,5 0,5
2   WFM Nurgali Nazerke KAZ 2194 8,5 0,5
3   WFM Mahdian Anousha IRI 2103 8,0 1,0
4   WFM Beydullayeva Govhar AZE 2289 8,0 0,0
5   WFM Demchenko Svitlana CAN 1953 7,5 0,0
World Youth Chess Championship 2019 - Open U18
Final Ranking after 11 Rounds
Rk.     Name FED Rtg Pts.  TB1 
1   GM Praggnanandhaa R IND 2567 9,0 0,0
2   GM Sargsyan Shant ARM 2580 8,5 0,0
3   IM Davtyan Artur ARM 2418 8,0 0,0
4   IM Buckels Valentin GER 2442 7,5 0,0
5   IM Gholami Aryan IRI 2554 7,5 0,0
World Youth Chess Championship 2019 - Girls U18
Final Ranking after 11 Rounds
Rk.     Name FED Rtg Pts.  TB1 
1   WIM Shuvalova Polina RUS 2412 8,5 0,0
2   WIM Vantika Agrawal IND 2283 8,0 0,0
3   WGM Obolentseva Alexandra RUS 2282 7,5 0,0
4   FM Schulze Lara GER 2327 7,5 0,0
5   WFM Serikbay Assel KAZ 2208 7,5 0,0

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News