WPL 2023 UP Warriors Team Guide : 3 बैस्ट प्लेयर्स, संभावित प्लेइंग-11, ऐसा है शैड्यूल

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 10:07 PM (IST)

खेल डैस्क : एलिसा हीली की कप्तानी में यू.पी. वॉरियर्स महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र में खिताब जीतने के लिए दावेदारी पेश करेगी। उनके पास सोफी एक्लेस्टोन जैसी स्पिनर हैं तो तेज गेंदबाजी आक्रमण में दुनिया की सबसे तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल है। 


टीम में एक्लेस्टोन, वैद्य, शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ की चौकड़ी है जोकि मैच का नक्शा बदल सकती है। अंजलि सरवानी बाएं हाथ की सीम विकल्प है- वह टी20ई में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली बाएं हाथ की तेज गेंदबाज थी। ऑलराऊंडर ताहलिया मैक्ग्रा पर नजरें रहेंगी।


इन 3 प्लेयर्स पर रहेंगी नजरें


एलिसा हीली : ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल्ले के साथ विनाशकारी हिटर्स में से एक है। वह महिला बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेल चुकी हैं।

दीप्ति शर्मा : वारियर्स ने दीप्ति पर 260,000 डॉलर का दांव लगाया है। वह अपनी हरफनमौला क्षमता के कारण चर्चा में आई हैं। टीम इंडिया के लिए बीते अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनका प्रदर्शन काफी स्तरीय रहा है।

सोफी एक्लेस्टोन : इंग्लैंड की स्पिनर इसमें समय के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में से एक हैं। उनका हालिया प्रदर्शन सबको प्रभावित कर रहा है। वह निचले क्रम पर हिटर के रूप में जानी जाती हैं जिसने फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा।


ऐसी है टीम
सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैकग्राथ, शबनीम इस्माइल, एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, पार्शवी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, सिमरन शेख।

प्लेइंग-11 
हीली, सहरावत, नवगिरे, मैकग्रा, वैद्य, शर्मा, एक्लेस्टोन, इस्माइल, यशश्री, सरवानी, गायकवाड़।

 

 

ऐसे होंगे मैच 

5 मार्च - गुजरात जायंट्स
7 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स
10 मार्च - रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु
12 मार्च - मुंबई इंडियंस
15 मार्च - रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु
18 मार्च - मुंबई इंडियंस
20 मार्च - गुजरात जायंट्स
21 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स

Content Writer

Jasmeet