WPL 2024 : साजना ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई को दिलाई 4 विकेट से जीत

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2024 - 11:23 PM (IST)

खेल डैस्क : महिला प्रीमियर लीग 2024 के तहत मुंबई इंडियंस महिला और दिल्ली कैपिटल महिला के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई की साजना ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। इससे पहले मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने पहले खेलते हुए एलिसा कैप्सी के 75 रनों की बदौलत मुंबई को 171 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी मुंबई की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर  ने 55 रन बनाए लेकिन आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर साजना छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला ले गई। इससे पहले उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और टाइगर श्रॉफ ने परफार्म किया था। 


दिल्ली कैपिटल्स महिला : 171-5 (20 ओवर)
दिल्ली की शुरूआत खराब रही। ओपनर शैफली वर्मा 8 गेंदों पर एक रन बनाकर बोल्ड हो गई। इसके बाद कप्तान मेग ने एलिसा कैप्सी के साथ मिलकर स्कोर 67 तक पहुंचाया। कप्तान मेग ने 25 गेंदों पर 31 रन बनाए। इसके बाद एलिसा ने जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। एलिसा अच्छे टच में दिख रही थीं। उन्होंने 53 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। इसी तरह जेमिमा ने 24 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन का योगदान दिया। केप ने भी अंत में आकर बड़े शॉट लगाए।
मुंबई की ओर से गेंदबाजी करते हुए शबनीम इसलाम ने 24 रन देकर एक तो नेट सीवर ब्रंट ने 33 रन देकर 2 विकेट लीं। इसी तरह अमेलिया ने भी 43 रन देकर 2 विकेट लिए।

 

मुंबई इंडियंस महिला : 173-6 (20 ओवर)
मुंबई ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया जब ओपनर हेले मैथ्यूज 0 पर ही आऊट हो गई। लेकिन इसके बाद यस्तिका भाटिया ने नेट सीवर के साथ  मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। नेट जहां 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर आऊट हो गई तो वहीं, यस्तिका ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर स्कोर 106 तक पहुंचाया। यस्तिका 45 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर रेड्डी का शिकार हो गईं। इसके बाद कप्तान ने एक छोर संभाला और अमेलिया के साथ साझेदारी निभाई। अमेलिया 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर आऊट हो गई। पूजा एक रन बनाकर एलिसा कैप्सी का शिकार हो गई। आखिरी ओवर में टीम को 12 रन चाहिए थे। क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर  थी वह 33 गेंदों पर 55 रन बनाकर आऊट हो गई। एलिसा ने अंत के ओवर में दो विकेट लिए लेकिन उनकी आखिरी गेंद पर नई बल्लेबाज साजना ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

दिल्ली की ओर से अरुंधति रेड्डी ने 27 रन देकर 2 तो एलिसा केप्सी ने 23 रन देकर 2 विकेट लीं। इसी तरह कैप और शिखा पांडे ने 1-1 विकेट ली। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स महिला :
शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कैप, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे।
मुंबई इंडियंस महिला : हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, शबनिम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक।

Content Writer

Jasmeet