WPL 2024 : मुंबई इंडियंस ने यूपी को 42 रन से हराया, दीप्ति शर्मा की पारी गई बेकार

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 10:43 PM (IST)

खेल डैस्क : महिला प्रीमियर लीग 2024 के तहत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने आखिरकार यूपी वारियर्स को 42 रनों से हरा दिया था। मुंबई की छठी मैच में चौथी जीत है। वह अंक तालिका में अब दिल्ली कैपिटल्स को टक्कर दे रही है। मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलते हुए नेट स्कीवर ब्रंट ने 45, हरमनप्रीत कौर ने 33 तो अमेलिया केर ने 39 रन बनाकर स्कोर 160 तक पहुंचाया था। जवाब में यूपी की टीम दीप्ति के 53 रनों के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में 118 रन ही बना पाई।

 

मुंबई इंडियंस : 160/6 (20 ओवर)
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी हुई शुरूआत की। ओपनर यस्तिका भाटिया 9 तो हेले मैथ्यूज 4 रन बनाकर आऊट हो गई तो नेट साइवर-ब्रंट ने हरमनप्रीत के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। नेट ब्रंट ने 31 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। हरमनप्रीत ने 33 तो अमेलिया केर ने 23 गेंदों पर 39 रन बनाए। अंत में साजना ने 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर स्कोर 160 तक पहुंचा दिया।

 


यूपी वारियर्स 118/9 (20 ओवर)
यूपी की शुरूआत ही खराब रही। कप्तान एलिसा हेली 9 गेंदों पर 3 तो किरण 8 गेंदों पर 7 रन बनाकर आऊट हो गई। इसके बाद चमारी अटापट्टू 3 तो ग्रेस हैरिस 15 रन बनाकर आऊट हो गईं। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने मध्यक्रम को संभाला और स्कोर आगे बढ़ाया। इस दौरान श्वेता सहरावत 15 गेंदों पर 17, पूनम 10 गेंदों पर 7, सोफिया 0 तो उमा चेत्री 8 रन बनाकर आऊट हो गई। दीप्ति ने 36 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाई। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
यूपी वारियर्स :
एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर।
मुंबई इंडियंस महिला : हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, एस सजना, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News